परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी इस साल फिर से छात्रों में परीक्षा की चिंता कम करने और सफलता के राज बताने के लिए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के साथ तैयार है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी खबर.
पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा 2026
हालांकि यह कार्यक्रम आमतौर पर दिल्ली (Delhi) के तालकटोरा स्टेडियम में होता है, लेकिन पिछले साल से इसके फॉर्मेट में काफी बदलाव हुए हैं. इस साल, एक नई पहल के तहत, प्रधानमंत्री मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों से जुड़ रहे हैं. हाल ही में, उन्होंने देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी जैसे शहरों के छात्रों से मुलाकात की. इसके अलावा, कुछ भाग्यशाली छात्रों को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास (7, लोक कल्याण मार्ग) पर उनसे मिलने और बातचीत करने का मौका भी मिला.
रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन और उत्साह
इस साल, ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों के बीच ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला है. अब तक 4.5 करोड़ से ज़्यादा छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को पार कर गया है. आंकड़ों के अनुसार, 4.19 करोड़ से ज़्यादा छात्रों के साथ, लगभग 24.84 लाख शिक्षकों और 6.15 लाख माता-पिता ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई है. यह बड़ी संख्या दिखाती है कि समाज का हर वर्ग परीक्षा के तनाव को कम करने के इस अभियान से जुड़ा हुआ है.
6 फरवरी को होने वाला यह कार्यक्रम दूरदर्शन (DD नेशनल, DD न्यूज़, DD इंडिया) और ऑल इंडिया रेडियो पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. छात्र इसे YouTube (शिक्षा मंत्रालय), Facebook Live और ‘MyGov’ (MyGov.in) पोर्टल पर ऑनलाइन भी देख सकते हैं. यह कार्यक्रम प्राइवेट टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किया जाएगा ताकि देश के हर कोने के छात्र प्रधानमंत्री के सुझावों से फायदा उठा सकें.
‘एग्जाम वॉरियर्स’ पहल क्या है?
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…
Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…
SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…