<
Categories: देश

लोकसभा में मर्यादा हुई तार-तार, विपक्ष के 8 सांसदों को किया गया सस्पेंड; यहां जानें- पूरा घटनाक्रम

राहुल गांधी: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने की वजह से कांग्रेस के 7 और सीपीआई(एम) के एक सांसद को सस्पेंड कर दिया गया है.

Parliament Budget Session: लोकसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का मुद्दा उठाया और डोकलाम मुद्दे पर सवाल पूछने की कोशिश की. हालांकि, उन्हें बोलने नहीं दिया गया. इससे विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि 8 सांसदों को सदन से सस्पेंड भी कर दिया गया.

हंगामे के दौरान स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंकने वाले 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया है.  इनमें 7 कांग्रेस के सांसद और एक CPI(M) सांसद हैं.

राहुल और प्रियंका ने किया विरोध

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सांसदों के सस्पेंशन के खिलाफ सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सस्पेंड किए गए सांसदों में से एक कांग्रेस सांसद राजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जैसे ही पीएम, चीन और डोकलाम का नाम लिया गया, बीजेपी सांसदों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। स्पीकर ने उनका माइक बंद कर दिया और दूसरे सांसद को बोलने के लिए कहा। हमने कहा कि यह गलत है। वारिंग ने कहा कि हमें सस्पेंड करके आप विपक्ष की आवाज दबाना चाहते हैं.

कितने देशों के साथ भारत का फ्री ट्रेड? केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया बड़ा खुलासा; सुन विपक्ष के उड़े होश

राहुल गांधी की स्पीच के दौरान हुआ हंगामा

3 फरवरी, 2026 को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी ने सदन में पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब का एक लेख पेश किया और कहा कि मुझे बोलने दीजिए. जैसे ही उन्होंने यह कहा, NDA सांसदों ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया। उन्होंने आज 14 मिनट तक बोलने की कोशिश की. राहुल गांधी ने आगे कहा कि मुझे इजाजत नहीं दी जा रही है. मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है. मैं विपक्ष का नेता हूं. मैंने राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. मैं बस यह बता रहा हूं कि चीन और भारत के बीच क्या हुआ था. पूर्वी लद्दाख में हमारे सैनिक शहीद हुए थे.

किन सांसदों को किया गया सस्पेंड?

  1. मणिक्कम टैगोर
  2. किरण रेड्डी
  3. प्रशांत पाडोले
  4. हिबी ईडन
  5. अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
  6. गुरजीत औजला
  7. एस वेंकट रमन
  8. डीन कुरियाकोस

अमेरिका भारत ट्रेड डील: दिल्ली में सभी NDA सांसदों की मीटिंग, बजट सेशन शुरू होने से पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST

Ketu Transit 2026: केतु ने बदला नक्षत्र, 5 दिसंबर तक इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं कामयाबी और धन लाभ के रास्ते

Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…

Last Updated: October 6, 2026 21:25:00 IST

Punjab Government CBI investigation: हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मान सरकार, चुनाव से पहले बढ़ा मामला

Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…

Last Updated: October 6, 2026 20:20:31 IST

क्या EPF और NPS आपके रिटायरमेंट के लिए काफी हैं?

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…

Last Updated: October 6, 2026 19:22:29 IST