Rajasthan Board RBSE 5th, 8th Result 2026 OUT: राजस्थान बोर्ड आज कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र सीधे इस लिंक rajshaladarpan.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
RBSE 5th 8th Result 2026 Today: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है.
RBSE 5th 8th Result 2026 OUT: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), बीकानेर ने आज कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड द्वारा आधिकारिक जानकारी के अनुसार RBSE Class 5 और Class 8 Result 2026 24 मार्च 2026 को जारी किया गया है. छात्र अपने रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और राजशाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं.
RBSE की कक्षा 5 और 8 की परीक्षाओं में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक और कुल मिलाकर 33% ओवरऑल अंक लाना आवश्यक है. यदि कोई छात्र दो या अधिक विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करता है, तो उसे फेल माना जाएगा और उसे एकेडमिक वर्ष दोहराना पड़ सकता है. इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक http://rajshaladarpan.nic.in/ और नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं.
Rajasthan Board की आधिकारिक राजशाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर खोलें.
होमपेज पर ‘RBSE Class 5 Result 2026’ या ‘RBSE Class 8 Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर सही तरीके से दर्ज करें.
स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
छात्र रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख सकते हैं। ध्यान रखें कि वेबसाइट से डाउनलोड किया गया रिजल्ट केवल अस्थाई (provisional) होता है. बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही हमेशा के लिए मान्य माना जाएगा.
पिछले वर्ष कक्षा 5 का पास प्रतिशत 97.47% था, जो पिछले साल 97.06% से थोड़ा अधिक था. जिलेवार विश्लेषण में सीकर टॉप पर रहा, उसके बाद दौसा, अलवर, अजमेर और नागौर का नंबर आता है. कक्षा 8वीं के लिए कुल 22,22,369 छात्रों ने परीक्षा पास की. पास प्रतिशत 96.66% रहा. जयपुर जिले में सबसे अधिक छात्र 1,16,665 थे, जबकि जैसलमेर जिले में सबसे कम 14,029 छात्र थे.
Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…
India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…
Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…