RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसे RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. हालांकि अगर आप इस रिजल्ट से खुश नहीं हैं, तो कॉपी रीचेक करा सकते हैं. आइए जानते हैं प्रक्रिया...
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन कॉपी रीचेक
RBSE 10th Copy Recheck Process: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद बहुत से छात्र तो खुशी मना रहे होते हैं, तो कुछ छात्र रिजल्ट से खुश नहीं होते और कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं. ऐसे में अगर आप भी कॉपी रीचेक कराना चाहते हैं, तो री-एवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड की रीचेकिंग या स्क्रूटनी प्रक्रिया के तहत आप अपनी कॉपी रीचेक करा सकते हैं.
बता दें कि कॉपी रीचेक या स्क्रूटनी का अर्थ ये नहीं होता कि आपकी लिखी गई पूरी कॉपी दोबारा की जाएगी बल्कि इसके तहत कुल अंकों की दोबारा चेकिंग की जाती है. साथ ही इस बात को चेक किया जाता है कि कोई उत्तर बिना चेक किए छूट तो नहीं गया. हालांकि आपको ध्यान रखना होगा कि रिजल्ट घोषित होने के 10 से 15 दिनों के अंदर रीचेकिंग के लिए आवेदन करना होगा. आप केवल ऑनलाइन मोड से ही आवेदन कर सकते हैं. सामान्य रूप से रीचेकिंग करने के लिए फीस 300 रुपये प्रति विषय है लेकिन विलंब शुल्क के साथ ये फीस बढ़कर 700 रुपये तक हो सकता है.
जानकारी के लिए बता दें कि RBSE 10वीं की रीचेकिंग कॉपी के रिजल्ट के लिए आपको इंतजार करना होगा. इसका रिजल्ट जून 2026 में जारी होने की उम्मीद है. इस रिजल्ट को rajresults.nic.in पर देख सकेंगे. अगर नंबर बढ़ते हैं तो नई मार्कशीट स्कूल भेज दी जाएगी, जहां से आप ले सकते हैं.
Optical Illusion: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रही है,…
Hollywood Actresses Bold Scenes: सिनेमा की वो बेबाक अभिनेत्रियां, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड…
Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: अगले माह यानी अप्रैल में एक बहुत ही शक्तिशाली योग बनने…
BCCI Schedule Meeting Ahead of IPL 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) बुधवार, 25 मार्च…
Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर…
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो…