<
Categories: मनोरंजन

थिएटर के बाद अब OTT पर मचेगा धमाल , जानें ‘भाबीजी घर पर हैं’ कब और कहां देखें

Bhabiji Ghar Par Hain: टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की स्पिन-ऑफ फिल्म 'भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. जानें कब और कहां देख सकते हैं आप.

Bhabiji Ghar Par Hain OTT Release: लोकप्रिय टीवी शो ‘ भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ की स्पिन-ऑफ कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर आ रही है. ओटीटी पर रिलीज होने से दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन वाला है. आखिर किस प्लेटफॉर्म पर और कब देख सकते हैं इसे आप. जानिए. 

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ 3 अप्रैल से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ZEE5 पर उपलब्ध होगी. आपको बता दें कि यह फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ऑनलाइन देखने के लिए उपलब्ध होने वाली है. प्लेटफॉर्म ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्टर और कैप्शन के साथ इसकी घोषणा की. 

ये स्टारकास्ट आ रहे नजर

फिल्म में विभूति नारायण मिश्रा के रूप में आसिफ शेख, मनमोहन तिवारी के रूप में रोहिताश्व गौड़, अंगूरी मनमोहन तिवारी के रूप में शुभांगी अत्रे, अनिता विभूति नारायण मिश्रा के रूप में विदिशा श्रीवास्तव, क्रांति शर्मा के रूप में मुकेश तिवारी, शांति शर्मा के रूप में रवि किशन, रामकली तिवारी के रूप में सोमा राठौड़, मास्टर जी के रूप में बृजेंद्र काला और अनोखेलाल सक्सेना के रूप में सानंद वर्मा शामिल हैं. 

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितने कमाए?

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. सैक्निल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इसने वर्ल्डवाइड कुल 1.68 करोड़ रुपये की कमाई की. अब ओटीटी पर मेकर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है. 

फिल्म के बारे में

इस फिल्म को जी सिनेमा और एडिट II द्वारा निर्मित किया गया है. यह टीवी बहुत ही पॉपुलर सीरियल रहा है, जिसका पहला प्रसारण मार्च 2015 में &TV पर हुआ था और बाद में इसे ZEE5 पर दर्शकों के लिए रिलीज किया गया. इस सीरीज की लोकप्रियता के कारण ही इसका स्पिन-ऑफ ‘हप्पू की उलटन पलटन’ भी बना, जिसका प्रीमियर 2019 में हुआ था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST