<
Categories: मनोरंजन

40 हीरों वाली अंगूठी में दिखा आमिर खान का प्यार! गौरी स्प्रैट ने पहनी एक्वामरीन रिंग, क्या है खासियत

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो अंगूठियां दी हैं, जो बेहद खास हैं. इन्हें बनाने के लिए सालों का समय लगा है. इन्हें पहनना ज्योतिष शास्त्र में भी फायदेमंद माना जाता है.

Aamir Khan Gauri Spratt Diamond Ring: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है. वे 60 साल की उम्र में एक बार फिर प्यार में पड़ चुके हैं. वे गौरी स्प्रैट के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं और एक ही घर में रहते हैं. हालांकि दोनों ने शादी की कोई प्लानिंग नहीं की है. उनका पहले दो बार तलाक हो चुका है और तीसरी बार वे गौरी स्प्रैट से दिल लगा बैठे हैं. वहीं गौरी स्प्रैट एक बेटे की मां हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को हीरे की दो अंगूठियां तोहफे में दी हैं. ये खास तरह की ज्वेलरी है, जिसे बनाने में 1000 घंटे से ज्यादा का समय लगा.

पहली अंगूठी है बेहद खास

बता दें कि आमिर खान ने हाल ही में QWEEN ज्वेलरी ब्रांड में निवेश किया है. आमिर ने एक ही डिजाइन चुनने की बजाय दो अलग-अलग अंगूठियां चुनने का फैसला किया. ये अंगूठी गौरी ने कुछ फंक्शन्स में भी पहनी है. ये अंगूठी एक्वामरीन पत्थर से बनवाई गई है, जो ब्राजील से मंगवाया गया है. इस स्टोन में समुद्र जैसी नीली चमक होती है. इसे ल्यूमिनस ओसीन ब्लू जेमस्टोन (Luminous Ocean Blue Gemstone) भी कहा जाता है. कहा जाता है कि इस स्टोन को पहनने से मन शांत होता है. साथ ही फोकस बढ़ता है और एनर्जी भी मिलती है. अगर ये किसी को गिफ्ट करते हैं, तो उसके लिए शुभ माना जाता है.

दूसरी अंगूठी की खासियत

आमिर खान द्वारा गिफ्ट की गई दूसरी अंगूठी को रूबी से बनाया गया है. ये मेडागास्कर से लाए गए नैचुरल रूबी पत्थर से बनाया जाता है. ये अपने रिच रेड टोन और नैचुरल क्लैरिटी के लिए जाना जाता है. लाल रंग का रूबी ताकत और जज्बे का प्रतीक माना जाता है. ये खूबसूरत होने के साथ-साथ दुर्लभ और ज्यादा कीमती बना देती है. ये शक्ति, प्रेम और आत्मविश्वास के लिए भी जाना जाता है. ज्योतिश शास्त्रन में रूबी को सूर्य ग्रह से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि इसे पहनने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. विशेषज्ञों का कहना है कि ये अंगूठी सालों की मेहनत से बनाई गई है. इसे यूनिक बनाने के लिए बारीकी से डिजाइन किया गया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST

बाली में शूटिंग के दौरान नुसरत भरूचा के साथ हादसा, अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस परेशान

Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के बाली में एक प्रोजेक्ट की…

Last Updated: October 1, 2026 18:27:13 IST