<
Categories: Education

RBSE Result 2026 Date: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर कल, ऐसे करें चेक

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) कल कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. परीक्षा में शामिल हुए छात्र इस लिंक rajshaladarpan.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

RBSE Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: राजस्थान के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के जरिए कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कल यानी 24 मार्च को जारी किया जा सकता है. इस संबंध में बोर्ड ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया है कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट 24 मार्च 2026 तक जारी किया जाएगा. इस साल बड़ी संख्या में छात्रों ने इन परीक्षाओं में हिस्सा लिया, जिससे रिजल्ट को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

इसके अलावा राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीधे इस लिंक https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/SD2 के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

परीक्षा तिथियां और छात्र संख्या

RBSE कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 19 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक चलीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 26 लाख छात्रों ने इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था. इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के कारण रिजल्ट का इंतजार राज्यभर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

कहां और कैसे देखें RBSE रिजल्ट 2026

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट्स जैसे Raj Shala Darpan Portal और RBSE Official Website पर जाना होगा.

आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in ओपन करें 
“RBSE Class 5th Result 2026” या “RBSE Class 8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर दर्ज करें.
‘Submit’ बटन दबाएं.
स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परिणाम का स्क्रीनशॉट या डाउनलोड कॉपी जरूर सुरक्षित रखें.

पास होने के लिए जरूरी अंक

RBSE के नियमों के अनुसार, छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है. यदि कोई छात्र दो से अधिक विषयों में न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे फेल माना जाएगा और उसे अगला शैक्षणिक वर्ष दोहराना पड़ सकता है.

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

साल 2025 में RBSE ने कक्षा 5वीं का रिजल्ट 30 मई को घोषित किया था. उस वर्ष पास प्रतिशत 97.47% रहा, जो काफी प्रभावशाली था. इससे इस साल भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

रिजल्ट जारी होने के बाद जल्दबाजी में गलत जानकारी पर भरोसा न करें। केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपना स्कोरकार्ड चेक करें. साथ ही, यदि वेबसाइट धीमी हो, तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

वैशाली में हुआ दर्दनाक हादसा! भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 11 बच्चों की मौत

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…

Last Updated: October 13, 2026 22:21:53 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST