<
Categories: Education

REET 2026 Admit Card Released: रीट परीक्षा एडमिट कार्ड rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, इस Direct Link से करें डाउनलोड

REET 2026 Admit Card Today: रीट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक rssb.rajasthan.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

REET 2026 Admit Card Today: राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर्स (REET) 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे REET परीक्षा का एडमिट कार्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही SSO ID पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध रहेगा.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://rssb.rajasthan.gov.in/ के जरिए भी REET 2026 का एडमिट कार्ड देख सकते हैं. यह परीक्षा 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. सुबह की शिफ्ट का समय 10:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा, जबकि शाम की शिफ्ट 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट और परीक्षा तिथि पहले से जांच लेने की सलाह दी जाती है.

REET Admit Card 2025 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार सबसे पहले SSO ID की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी.
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
 उम्मीदवार इसे ध्यान से चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें.

परीक्षा केंद्र पर पहचान और दस्तावेज़ सत्यापन

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा. पहचान का सत्यापन मुख्य रूप से आधार कार्ड के माध्यम से किया जाएगा. ध्यान रखें कि आधार कार्ड में आपकी जन्मतिथि दर्ज होनी चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है.

रिपोर्टिंग टाइम और एंट्री से जुड़े नियम

उम्मीदवारों को परीक्षा के तय समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें. परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से केवल 1 घंटे पहले तक ही दिया जाएगा. देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें.

आख़िरी सलाह उम्मीदवारों के लिए

परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की अच्छी तरह जांच कर लें. किसी भी अपडेट या अतिरिक्त सूचना के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से RSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. सही तैयारी और समय पर पहुंचना REET परीक्षा में सफल अनुभव के लिए बेहद ज़रूरी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST

Optical Illusion: 73 के बीच छिपा है 37, तेज नजर वाले भी हुए फेल, क्या आप ढूंढ़ सकते हैं?

ऑप्टिकल इल्यूजन दिमागी कसरत का शानदार उदाहरण है. यहां एक ब्लॉक में नंबर दिए गए…

Last Updated: April 4, 2026 17:35:16 IST

पेट्रोल-एलपीजी सिलेंडर और भारतीयों की मदद, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने उठाए ये कदम

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर…

Last Updated: April 4, 2026 17:15:22 IST

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:05:56 IST

चिंता (Anxiety) को समझें: पुणे में Calida Rehab के साथ सही इलाज और रिकवरी का रास्ता

कई लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज…

Last Updated: April 4, 2026 17:00:53 IST