<
Categories: मनोरंजन

अलविदा ‘इंडियन आइडल’ प्रशांत तामांग: दुबई में आखिरी परफॉरमेंस के बाद थम गईं सुरों की धड़कनें

'इंडियन आइडल' विजेता प्रशांत तामांग का 43 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन हो गया. कोलकाता पुलिस से Superstar बनने वाले प्रशांत ने दुबई में अपनी आखिरी Live Performance दी थी. गायकी के साथ 'पाताल लोक 2' जैसी सीरीज में उनकी Versatile एक्टिंग को हमेशा याद रखा जाएगा.

RIP : भारतीय टेलीविजन के सबसे चर्चित चेहरों में से एक और ‘इंडियन आइडल सीजन 3’ के विजेता प्रशांत तामांग अब हमारे बीच नहीं रहे. 43 वर्ष की आयु में रविवार 11 जनवरी 2026 को दिल्ली स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका असामयिक निधन हो गया. प्रशांत अपने पीछे पत्नी गीता थापा और एक नन्हीं बेटी आरियाह को छोड़ गए है. उनके निधन की खबर से न केवल उनका गृह नगर दार्जिलिंग, बल्कि पूरी दुनिया में फैले उनके करोड़ों प्रशंसक सदमे में है.

दुबई में था आखिरी शानदार सफर
निधन से कुछ दिन पहले ही प्रशांत तामांग ने दुबई के ‘क्लब यति एवरेस्ट’ में एक धमाकेदार लाइव कंसर्ट किया था. इस कार्यक्रम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे है, जो उनके जीवन की आखिरी यादें बन गए है. दुबई के इस शो में प्रशांत पूरी तरह ऊर्जा से भरे हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने स्टेज पर अपनी जादुई आवाज से समां बांध दिया था. अपनी आखिरी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ‘दुबई में लाइव परफॉरमेंस की कुछ झलकियां. उत्साह से भरपूर, जबरदस्त भीड़ और वाइब्स.  

कोलकाता पुलिस से सुपरस्टार बनने तक का सफर
प्रशांत की कहानी संघर्ष और सफलता की मिसाल थी. वह कोलकाता पुलिस में एक कांस्टेबल के पद पर तैनात थे, लेकिन संगीत के प्रति उनके जुनून ने उन्हें 2007 में ‘इंडियन आइडल’ के मंच पर ला खड़ा किया. उनकी सादगी और सुरीली आवाज ने उत्तर-पूर्व भारत और नेपाल के लोगों का दिल जीत लिया था.  उन्हें जिताने के लिए करोड़ों की संख्या में वोट डाले गए थे, जिसने उस समय एक नया रिकॉर्ड बनाया था. वे पहले ऐसे कलाकार थे जिन्होंने पूर्वोत्तर भारत की प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान दिलाई थी. 

एक्टिंग की दुनिया में भी जमाई धाक
गायन के साथ-साथ प्रशांत ने अभिनय में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.  उन्होंने ‘गोर्खा पलटन’ जैसी ब्लॉकबस्टर नेपाली फिल्मों में काम किया. हाल ही में उन्होंने चर्चित वेब सीरीज ‘पाताल लोक सीजन 2’ में एक खतरनाक शूटर ‘डेनियल एको’ की भूमिका निभाकर दर्शकों को चौंका दिया था और वह जल्द ही सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी नजर आने वाले थे. 

शोक की लहर
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई दिग्गज हस्तियों ने प्रशांत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उनके दोस्त और इंडियन आइडल के रनर-अप अमित पॉल ने भारी मन से कहा, ‘प्रशांत मेरे भाई जैसा था, वह सबसे नेक दिल इंसान था. आज भले ही प्रशांत हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी आवाज और दुबई के उस आखिरी मंच की ‘अनबीटेबल वाइब्स’ उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी. 

Mansi Sharma

Recent Posts

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST