REET 2026 Admit Card Today: रीट परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक rssb.rajasthan.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
REET 2026 Admit Card Today: राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जाम फॉर टीचर्स (REET) 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे REET परीक्षा का एडमिट कार्ड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही SSO ID पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध रहेगा.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://rssb.rajasthan.gov.in/ के जरिए भी REET 2026 का एडमिट कार्ड देख सकते हैं. यह परीक्षा 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. सुबह की शिफ्ट का समय 10:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा, जबकि शाम की शिफ्ट 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को अपनी शिफ्ट और परीक्षा तिथि पहले से जांच लेने की सलाह दी जाती है.
उम्मीदवार सबसे पहले SSO ID की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स भरनी होंगी.
जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
उम्मीदवार इसे ध्यान से चेक करें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रख लें.
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य होगा. पहचान का सत्यापन मुख्य रूप से आधार कार्ड के माध्यम से किया जाएगा. ध्यान रखें कि आधार कार्ड में आपकी जन्मतिथि दर्ज होनी चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है.
उम्मीदवारों को परीक्षा के तय समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, ताकि सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकें. परीक्षा केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से केवल 1 घंटे पहले तक ही दिया जाएगा. देर से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें.
परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी जानकारियों जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की अच्छी तरह जांच कर लें. किसी भी अपडेट या अतिरिक्त सूचना के लिए उम्मीदवार नियमित रूप से RSSB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. सही तैयारी और समय पर पहुंचना REET परीक्षा में सफल अनुभव के लिए बेहद ज़रूरी है.
Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…