<
Categories: Education

Sainik School कक्षा 6, 9वीं का एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in पर जल्द, ऐसे करें डाउनलोड, जानें एग्जाम डेट, पैटर्न

Sainik School AISSEE 2026 Admit Card: NTA जल्द ही ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. जो भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वे सीधे इस लिंक exams.nta.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

Sainik School AISSEE 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज़ है, इसलिए इसे एग्जाम हॉल में साथ लाना न भूलें.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/ के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. AISSEE 2026 का आयोजन 18 जनवरी 2026 को देशभर में 464 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. यह प्रवेश परीक्षा सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में दाख़िले के लिए आयोजित की जा रही है. लाखों छात्र इस परीक्षा के ज़रिये सैनिक स्कूल में पढ़ने और अनुशासित माहौल में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं.

परीक्षा का समय और शिफ्ट

कक्षा 6: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
कक्षा 9: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
दोनों परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित होंगी, लेकिन प्रश्नपत्र और समय अवधि अलग-अलग होगी.

OMR शीट पर होगी परीक्षा

AISSEE 2026 की परीक्षा पेपर-पेंसिल मोड में आयोजित की जाएगी और उत्तर OMR आंसर शीट पर भरने होंगे. इससे छात्रों को ऑनलाइन तकनीकी समस्याओं से राहत मिलेगी और परीक्षा प्रक्रिया सरल रहेगी.

कक्षा 6:
कुल प्रश्न: 125
कुल अंक: 300

कक्षा 9:
कुल प्रश्न: 150
कुल अंक: 400

उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जिससे छात्र बिना डर के सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं.

एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी

NTA ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है. इसके जरिए उम्मीदवार यह जान सकते हैं कि उन्हें किस शहर में परीक्षा देनी है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने की योजना बना सकें. यह स्लिप भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

एडमिट कार्ड को लेकर क्या ध्यान रखें

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग होते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम और ज़रूरी निर्देश दिए होंगे. परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड के बिना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

आखिरकार आ ही गई अमेरिका से वो खबर, जिसका भारत को था बेसब्री से इंतजार, अब दूर होगी ये बड़ी टेंशन

India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…

Last Updated: April 4, 2026 20:01:26 IST

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST