Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक बार फिर आतिशी पारी खेलकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक ने चंडीगढ़ के खिलाफ 31 गेंदों पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके बाद गेंद से 3 विकेट भी चटकाए.
Hardik Pandya
Hardik Pandya: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. गुरुवार (8 जनवरी) को हार्दिक ने विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में बल्ले और गेंद से धमाकेदार प्रदर्शन किया. बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक पांड्या ने 31 गेंदों पर 241 के स्ट्राइक रेट से 75 रन बना दिए. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों पर अपना पचास पूरा किया. हार्दिक की इस तूफानी पारी में 9 छक्के और 2 चौके देखने को मिले.
7 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे, जो बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी अपना जलवा दिखाएंगे. बड़ौदा बनाम चंडीगढ़ के इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी से भी अपना कहर दिखाया. उन्होंने 10 ओवर की स्पेल में 66 रन देकर 3 बल्लेबाजों को शिकार बनाया.
हार्दिक पांड्या की टीम बड़ौदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. बड़ौदा के टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रहा और दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए. फिर बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे प्रियांशु मोलिया ने पारी को संभाला और शानदार शतक लगाया. उन्होंने 106 गेंदों पर 113 रन बनाए. उनके साथ विष्णु सोलंकी ने भी अच्छी पारी खेली और 49 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए. फिर छठे नंबर पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने आए और छक्कों की बरसात शुरू कर दी. जितेश शर्मा ने भी हार्दिक के साथ मिलकर आतिशी पारी खेली. हार्दिक ने 31 गेंदों पर 75 और जितेश ने 33 गेंदों पर 73 रन बनाए. इसके दम पर बड़ौदा की टीम ने 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 391 रन बनाए.
इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम सिर्फ 242 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई. चंडीगढ़ की ओर से शिवम भाम्ब्री ने 100 रनों की पारी खेली, जबकि तरनप्रीत सिंह ने 44 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. बड़ौदा की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया. इससे बड़ौदा की टीम ने 149 रनों से मुकाबला जीत लिया.
हार्दिक पांड्या व्हाइट बॉल क्रिकेट में अलग ही लय में नजर आ रहे हैं. इस मैच से 5 दिन पहले ही हार्दिक ने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी शतक लगाया था. उन्होंने बड़ौदा की ओर से विदर्भ के खिलाफ 68 गेंदों में शतक लगाया था. हार्दिक ने उस मैच में 11 छक्के और 8 चौके लगाकर 133 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि उस मैच में बड़ौदा को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन पांड्या ने अपना बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया.
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…