Sainik School AISSEE Result 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही क्लास 6 और क्लास 9 में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.nic.in के जरिए ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
AISSEE 2026 का आयोजन 18 जनवरी 2026 को देशभर के 190 शहरों में 464 परीक्षा केंद्रों पर पेन-एंड-पेपर मोड में किया गया था. यह प्रवेश परीक्षा सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है, जो अनुशासन, नेतृत्व और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://cnr.nic.in/Results26/AISSEE/Login के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
AISSEE 2026 स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सैनिक स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध AISSEE 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
डिटेल्स सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स तैयार रखें ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो.
एडमिशन से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जरूरी
NTA के अनुसार, केवल रिजल्ट में सफल होना ही अंतिम चयन की गारंटी नहीं है. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सेल्फ-डिक्लेरेशन फॉर्म और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा. सभी दस्तावेज निर्धारित नियमों के अनुसार वेरिफाई किए जाएंगे. जो छात्र सभी पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे, वही काउंसलिंग के अगले चरण में शामिल हो पाएंगे.
ई-काउंसलिंग के जरिए होगा सीट अलॉटमेंट
सैनिक स्कूलों और नए सैनिक स्कूलों में एडमिशन पूरी तरह ई-काउंसलिंग मोड में किया जाएगा. सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट और पात्रता मानदंड के आधार पर तय होगा. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और तय समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें.
आगे के अपडेट कहां मिलेंगे?
काउंसलिंग शेड्यूल और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी ताजा जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर जारी की जाएगी. किसी भी प्रकार की शंका या प्रश्न के लिए उम्मीदवार admission.sss@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं. AISSEE 2026 का रिजल्ट हजारों छात्रों के लिए सैनिक स्कूलों में दाखिले का पहला कदम है. अब अगला महत्वपूर्ण चरण काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन का है, जो छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेगा.