<
Categories: Education

UGC रेगुलेशंस पर टिप्पणी से बढ़ा बवाल, JNU VC पर लगे गंभीर आरोप

Jawaharlal Nehru University में नया विवाद खड़ा हो गया है. JNUSU ने VC शांतिश्री धुलिपुडी पंडित के पॉडकास्ट बयान को लेकर गंभीर आपत्ति जताई और उसे आपत्तिजनक बताया.

Santishree Dhulipudi Pandit VC JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है. यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) ने शुक्रवार को वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित के हालिया पॉडकास्ट बयान की कड़ी निंदा की. यूनियन ने आरोप लगाया कि UGC रेगुलेशंस पर चर्चा के दौरान VC ने “खुलेआम जातिवादी बयान” दिए, जो बेहद आपत्तिजनक हैं.

यह पूरा मामला 16 फरवरी को जारी 52 मिनट लंबे पॉडकास्ट से जुड़ा है. इस बातचीत में VC विश्वविद्यालय की “एंटी-नेशनल इमेज”, JNUSU पदाधिकारियों के निष्कासन और UGC इक्विटी रेगुलेशंस जैसे मुद्दों पर बोलती दिखाई दीं. यूनियन का कहना है कि UGC नियमों पर उनकी टिप्पणी न केवल गैर-ज़रूरी थी, बल्कि सामाजिक रूप से संवेदनशील मुद्दों को हल्के में लेने वाली भी थी.

यूनियन ने अपने बयान में कहा कि VC के विचार कैंपस के भीतर मौजूद सामाजिक असमानताओं और जातिगत भेदभाव की वास्तविकताओं को नजरअंदाज करते हैं.  JNUSU ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए 21 फरवरी को “नेशनल प्रोटेस्ट डे” मनाने का आह्वान भी किया था.

VC का जवाब: बयान को बताया तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

विवाद बढ़ने के बाद VC ने आरोपों को खारिज किया. उनका कहना है कि पॉडकास्ट के कुछ अंशों को संदर्भ से हटाकर पेश किया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी समुदाय या वर्ग को आहत करना नहीं था. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि UGC रेगुलेशंस पर उठे सवाल “गैर-ज़रूरी विवाद” हैं और संभव है कि पूरे संदर्भ को सही तरह से नहीं समझा गया. “मेरा वह मतलब नहीं था,” उन्होंने कहा, यह जोड़ते हुए कि वे इतिहास लेखन और विचारधारात्मक बहस के संदर्भ में बोल रही थीं.

‘विक्टिम कार्ड’ बयान पर भी उठा सवाल

यूनियन ने VC की उस टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई हमेशा पीड़ित रहकर या विक्टिम कार्ड खेलकर आगे नहीं बढ़ सकता. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस पर सफाई देते हुए VC ने कहा कि वे स्वयं बहुजन और OBC पृष्ठभूमि से आती हैं, इसलिए उनका उद्देश्य किसी भी वर्ग का अपमान करना नहीं था.

कैंपस में बढ़ती सियासी हलचल

इस पूरे घटनाक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में नई बहस छेड़ दी है. एक ओर छात्र संगठन VC से जवाबदेही और इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, वहीं प्रशासन का कहना है कि बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है. आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि यह विवाद किस दिशा में जाता है. फिलहाल, JNU परिसर में माहौल राजनीतिक रूप से गरमाया हुआ है और छात्र संगठनों की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST