Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी. कहा जा रहा है कि वे कर्जे से काफी परेशान थे. आइए उनकी जिंदगी में चल रही परेशानियों के बारे में जानते हैं...
नोएडा की सुपरनोवा सोसायटी में संभव जैन ने सुसाइड किया.
Noida News: नोएडा की ऊंची इमारतों के बीच 28-30 साल के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. नाम था संभव जैन. जिंदगी में सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन पिछले कुछ सालों में परिवार, बच्चे की बीमारी और आर्थिक परेशानियों ने हालात को इस कदर बदल दिया कि आखिर में एक दर्दनाक घटना सामने आई.
बताया जा रहा है कि 2023-24 के दौरान संभव की शादी हुई थी. शादी के बाद उनके घर बेटे का जन्म हुआ लेकिन बच्चा समय से पहले पैदा होने की वजह से लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझता रहा. उसके इलाज में धीरे-धीरे बड़ी रकम खर्च होती चली गई. परिवार के सामने सबसे बड़ी चिंता बच्चे को बेहतर इलाज दिलाने के साथ-साथ बढ़ते खर्च को संभालने की थी.
परिवार से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, 2025 तक बच्चे के इलाज का खर्च काफी बढ़ चुका था और संभव पर कर्ज का बोझ भी बढ़ता गया. इसी आर्थिक दबाव के बीच पति-पत्नी के रिश्ते में भी तनाव बढ़ने की बात सामने आई. दोनों के बीच विवाद बढ़े और बाद में तलाक की चर्चा शुरू होने की जानकारी मिली. इस दौरान लगभग 3 करोड़ रुपये के सेटलमेंट/एलिमनी की मांग का दावा भी सामने आया है. हालांकि इसकी अब तक कोई पुष्टि नहीं की गई है.
नाम है संभव जैन, उम्र करीब 28 से 30 साल। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। इनकी कहानी बहुत दर्दनाक के साथ अलविदा कह गए लेकिन कई सारे सवाल छोड़ गए।
2023-24 में शादी के बाद उनका बच्चा समय से पहले पैदा हुआ। बच्चे की तबीयत बार-बार बिगड़ती रही, इलाज में इतना पैसा लगा कि परिवार कर्ज में… pic.twitter.com/ZFTmG2FsYh
— Sachin Verma (@itSachinverma) October 4, 2026
समय बीतने के साथ संभव की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती चली गईं. बताया जा रहा है कि 2026 में उन्होंने अपने पिता को मैसेज भेजकर अपनी स्थिति और बढ़ते बोझ को लेकर चिंता जाहिर की थी. इस मैसेज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह किस मानसिक दबाव से गुजर रहे थे. हालांकि उनकी वास्तविक मानसिक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
इसके बाद 2 अक्टूबर 2026 को संभव ने नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट बुक किया. अगले दिन, 3 अक्टूबर को उन्होंने छत से छलांग लगा दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर उन हालात तक क्या पहुंचा, जिनका अंत इतनी दर्दनाक घटना में हुआ.
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…
Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…