इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
हमारे देश में आज लगभग आधी आबादी से भी ज्यादा लोग हिंदी में बोलते है और हिंदी लिख पाते है। बड़ी बात यह है की इससे भी अधिक लोग देश में और देश से बाहर हिंदी को बड़ी आसानी से समझ लेते है।
हर वर्ष हमारे देश में 14 सितम्बर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज हिंदी भाषा विश्व की बड़ी भाषाओ में से एक है। जिस तरह से हिंदी दिनों झ्र दिन पूरे विश्व में मजबूत हो रही है उससे लगता है की हिंदी का भविष्य बड़ा उज्जवल है. हमारी सोसाइटी में कई ऐसे लोग मिल जाते है जो हिंदी बोलने में शर्म महसूस करते है, यह उनकी घटिया सोच को एक उदाहरण लगता है।
1. मन की भाषा, प्रेम की भाषा,
हिंदी है भारत जन की भाषा।
2. मेरा अभिमान, देश की शान,
गर्व से कहो हिंदी ही स्वाभिमान।
Hindi Diwas
3. अंग्रेजों को भी जिसने नमस्ते का मतलब समझाया,
उस हिंदी में बसती है मेरी जान।
4. बात तो हर भाषा में होती है,
पर जज्बात हिंदी भाषा में ही होता है।
5. शर्म नहीं, सम्मान है,
हिंदी ही हमारा अभिमान है।
6. सोंधी सुगंध, मीठी सी भाषा,
गर्व से कहो हिंदी है मेरी भाषा।
7. ताल से ताल मिलाए जा,
हिंदी को आगे बढ़ाए जा।
8. बड़ों को सम्मान देना सिखाया,
हिंदी भाषा ने ही मान बढ़ाया।
9. हिंदी है बेस्ट,
इससे ज्यादा कोई ना है श्रेष्ठ।
10. भांति-भांति की भाषा सबको आती,
पर हिंदी ही सबको भाती।
11. सबसे प्यारी, सबसे न्यारी,
हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा।
12. प्यार की है वो अभिलाषा,
हिंदी है हमारी मातृभाषा।
13. हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति है,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है।
14. हे भाषा तेरे रूप अनेक,
पर हिंदी ही है मूल एक।
15. दीप से दीप जलाए जा,
हिंदी भाषा का ज्ञान फैलाए जा।