<
Categories: Education

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 300 से ज्यादा वैकेंसी, असिस्टेंट कोच के पदों पर मांगे आवेदन, कैसे करें अप्लाई?

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 300 से भी अधिक वैकेंसी आई है. यह वैकेंसी एसिस्टेंट कोच के पद के लिए आई है. आइए जानते हैं आप कैसे अप्लाई कर पाएंगे और इसमें सैलरी कितनी होगी?

Vaccancy in SAI: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने देश के खेल ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 26 अलग-अलग खेलों में 323 असिस्टेंट कोच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती प्रक्रिया युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधीन की जा रही है. SAI की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, चयनित कोचों की तैनाती देशभर में स्थित रीजनल सेंटर्स, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (NCOE) और अन्य प्रशिक्षण केंद्रों में की जाएगी. इस भर्ती के जरिए जमीनी स्तर से लेकर उच्च प्रदर्शन वाले खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग सपोर्ट देने पर जोर दिया गया है.

इस अभियान में एथलेटिक्स, शूटिंग, स्विमिंग, कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल, जिम्नास्टिक और तीरंदाजी सहित कई खेल शामिल हैं. पदों की संख्या के लिहाज से एथलेटिक्स और शूटिंग में सबसे अधिक अवसर उपलब्ध हैं, जबकि स्विमिंग, कुश्ती और बॉक्सिंग में भी अच्छी-खासी वैकेंसी निकाली गई है.

कितनी होगी सैलरी?

असिस्टेंट कोच का पद SAI कोचिंग कैडर में ग्रुप ‘बी’ का प्रारंभिक स्तर माना जाता है. चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-6 वेतनमान के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा, साथ ही केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे.

योग्यता क्या क्या हो?

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा अभ्यर्थी के पास SAI के एनएसएनआईएस, पटियाला से कोचिंग में डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी संस्थान से समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है. वहीं, ओलंपिक, एशियाई खेल या विश्व चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता भी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन के पात्र होंगे.

दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. पहले चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों को कोचिंग एबिलिटी टेस्ट देना होगा. भर्ती में भारत सरकार की आरक्षण नीति लागू की जाएगी, जिसमें हर खेल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान भी शामिल है. इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर SAI की आधिकारिक वेबसाइट https://sportsauthorityofindia.nic.in/sai_new/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

1 नवंबर से लागू होगा CNAP नियम, अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा नाम, ऐसे काम करेगी नई सर्विस

CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…

Last Updated: October 31, 2026 11:35:31 IST

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST