<

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: सोशल मीडिया पर छाया खुशी कक्कड़ का कड़क सॉन्ग , फैन्स बोले- सिंगर ने कमाल कर दिया

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ का नया सॉन्ग ‘कटर पेंसिल’ रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. लोग खुशी कक्कड़ के नए गाने को खूब पसंद भी कर रहे हैं.

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर खुशी कक्कड़ अपने शानदार और मधुर गीतों के लिए जानी जाती हैं. उनके गीत जब भी रिलीज होते हैं तो धूम मचा देते हैं. सिंगर खुशी कक्कड़ एक बार फिर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नया गाना लेकर हाजिर हैं. गाने का नाम है ‘कटर पेंसिल’. जो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस पिछले दिनों ही Boka Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज होने के साथ ही इसे लगातार व्यूज मिल रहे हैं. ‘कटर पेंसिल’ गाने को अपनी मधुर आवाज सिंगर खुशी कक्कड़ ने दी है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया रघुवंशी और एक्टर आयुष यादव नजर आ रहे हैं. इस गाने में हर लिहाज से दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर अच्छी लग रही है. प्रिया रघुवंशी और आयुष यादव का अंदाज इस गाने को और भी खास बना देती है. प्रिया के एक्सप्रेशंस और आयुष जानकार अभियन फैन्स को पसंद आ रहा है.

फैन्स को पसंद आ रहा नया गाना

‘कटर पेंसिल’ गाने के वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है, जबकि  एडिटिंग की जिम्मेदारी अंगद पाल ने संभाली है. गाने में एडिटिंग नजर भी आ रही है. वहीं, रंगीन लोकेशन, सिंपल स्टोरी और आकर्षक विजुअल्स भी लोगों को पसंद आ रहे हैं. इस गाने को प्रोड्यूस कृष्णा बेदर्दी ने किया है. दरअसल, इसके गाने के बोल लिखे कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं. गाने का संगीत टिंकू तूफान खेसारी दिया है.  

जनवरी के पहले सप्ताह में ही धमाका कर चुकी हैं खुशी कक्कड़

बता दें कि साल की शुरुआत में ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खुशी कक्कड़ रोमांस और ग्लैमर का तड़का लग चुकी है. साल की शुरुआत में रिलीज हुआ सिंगर खुशी कक्कड़ का रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘बनाई तोहके भतरा’ पिछले कई दिनों से यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है. यह गाना करीब एक महीने पहले Trimurti Music World यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. खुशी कक्कड़ के इस गाने में  यानी म्यूजिक वीडियो में ग्लैमरस एक्ट्रेस मनीषा मिश्रा हैं.वह हॉट और स्टाइलिश अंदाज से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST