<

दूषित पानी के शहर में कैसे होगा तीसरा वनडे मैच? कप्तान ने लगाया जुगाड़, 3 लाख रुपए की RO मशीन लगवाई

इंदौर में दूषित जल के मुद्दों के बीच शुभमन गिल ने तीसरे वनडे से पहले अपने होटल के कमरे में 3 लाख का RO लगवाया है. ऐसी जानकारी एक रिपोर्ट के अनुसार सामने आई है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और इंदौर में होने वाला तीसरा यानी आखिरी मैच टीम इंडिया के लिए किसी नॉकआउट मुकाबले से कम नहीं है. जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. हालांकि, इंदौर में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले शुभमन गिल ने अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखा है. उन्होंने इंदौर में पानी से जुड़ी घटानों को देखते हुए वहां अपने कमरे में एक 3 लाख का आरओ लगवाया है.

देश के सबसे साफ शहरों में गिने जाने वाले इंदौर का नाम हाल के दिनों में दूषित पानी से जुड़ी घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है. इसी  को देखते हुए भारतीय टीम ने निर्णायक मैच से पहले एहतियाती कदम उठाए हैं. टीम इंडिया इंदौर के एक फाइव स्टार होटल में ठहरी हुई है. एक रिपोर्ट के अनुसार दूषित पानी की समस्याओं के देखते हुए टीम के कप्तान शुभमन गिल ने खुद के लिए नया जुगाड़ कर लिया है. दरअसल, वह 3 लाख की आरओ (RO) मशीन लेकर आए है. ये मशीन पैक्ड पानी को दोबारा प्यूरीफाई करके देगी. इसे गिल के रुम में लगवाया गया है.

टीम इंडिया नहीं कर रही लापरवाही

हालांकि टीम के मीडिया मैनेजर ने इस पूरे मामले पर कोई कॉमेंट करने से इनकार किया है और यह स्पष्ट नहीं किया कि यह फैसला हाल में इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों से जुड़ा है या फिर इसे कप्तान खुद के लिए हमेशा इस्तेमाल करते हैं. बता दें कि  होटल और होलकर स्टेडियम में सुरक्षित पानी के लिए आरओ सिस्टम और पैक्ड बोतलों जैसी सभी व्यवस्थाएं मौजूद हैं, इसके बावजूद भारतीय टीम किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही.

23 लोगों की जा चुकी जान

भारतीय ड्रेसिंग रूम में ऐसी सतर्कता कोई नई बात नहीं है. पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं और वह हाइड्रेशन को लेकर बेहद सख्त माने जाते हैं. बता दें कि  इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की वजह से अब तक 23 लोगों की जान जा चुकी है. सरकार ने हाईकोर्ट में 15 मौतों को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया है, जबकि 21 पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:18 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST

IND VS WI: क्या इस बार भी बनेगा 800 से ज्यादा रन? या होगी विकेटों की पतझड़; जानें रोहित शर्मा को कितनी सुट करती है ये पिच

IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…

Last Updated: October 3, 2026 09:09:10 IST

IND vs PAK Asian Games: भारत-पाक फाइनल पर बारिश का साया, जानिए रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा गोल्ड?

IND vs PAK Weather Update: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान…

Last Updated: October 3, 2026 09:06:27 IST