TET Result 2025 Maharashtra: MAHA TET 2025 का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक mahatet.in के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं.
TET Result 2025 Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MAHA TET) 2025 के पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजे जारी कर दिए हैं. लंबे समय से रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट mahatet.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
सरकारी प्रस्ताव के अनुसार, MAHA TET 2025 परीक्षा का आयोजन 24 दिसंबर 2025 को किया गया था. यह परीक्षा 23 अगस्त 2023 को जारी अधिसूचना के तहत आयोजित हुई थी. राज्यभर में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया.
रिजल्ट घोषित करने से पहले MSCE ने 12 जनवरी 2026 को पेपर 1 और पेपर 2 की फाइनल आंसर-की जारी की थी. आंसर-की चैलेंज विंडो के दौरान उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की जांच के बाद ही फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि मूल्यांकन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रही है.
यहां देखें रिजल्ट
TET Result 2025 Maharashtra
सबसे पहले mahatet.in वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर “MAHA TET 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें.
कैंडिडेट लॉगिन पेज खुलेगा.
अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें.
लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
नाम, पेपर, अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस ध्यान से जांचें.
रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को क्या करना चाहिए?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे MAHA TET स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें, क्योंकि भविष्य में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है. साथ ही, पात्रता प्रमाण पत्र, भर्ती नोटिफिकेशन और आगे की प्रक्रिया से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहें.
Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…
Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…
IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…
MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…
Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…
Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…