Who Is Vishvaraj Jadeja: विश्वराज जडेजा के नाबाद शतक के दम पर सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पंजाब को हरा दिया. अब 18 जनवरी को सौराष्ट्र फाइनल में विदर्भ का मुकाबला खेलेगी. जानें कौन हैं सेमीफाइनल में सौराष्ट्र की जीत के हीरो...
Who Is Vishvaraj Jadeja: टीम इंडिया को एक नया जडेजा मिलने जा रहा है. जी हां हम बात कर रहे हैं विश्वराज जडेजा की, जिन्होंने अकेले के दम पर सौराष्ट्र की टीम को सेमीफाइनल का मुकाबला जिता दिया. दरअसल, शुक्रवार को पंजाब और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया है. इस मुकाबले में विश्वराज जडेजा ने नाबाद शतक लगाकर खूब सुर्खियां बटोरीं. पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए थे. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने 40वें ओवर में आसान जीत दर्ज कर ली.
सौराष्ट्र की इस जीत के हीरो रहे विश्वराज जडेजा, जिन्होंने तूफानी नाबाद शतक लगाया. उन्होंने 165 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 3 छक्के लगाए. बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) मैदान पर खेले गए इस सेमीफाइनल मैच में सौराष्ट्र ने पंजाब को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. आइए जानते हैं कि कौन हैं सौराष्ट्र के धाकड़ बल्लेबाज विश्वराज जडेजा…
विश्वराज जडेजा का जन्म 19 जुलाई, 1998 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था. 27 साल के विश्वराज साल घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलते हैं. उन्होंने साल 18 में सौराष्ट्र के लिए टी20 क्रिकेट खेलना शुरू किया. इसके बाद अगले साल लिस्ट-ए क्रिकेट में डेब्यू किया. इसके बाद से विश्वराज जडेजा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और सौराष्ट्र की टीम में अपनी जगह बनाए हुए हैं. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल में विश्वराज ने पंजाब के खिलाफ शतक लगाया, जो उनके लिस्ट-ए करियर का तीसरा शतक है. इस दमदार पारी के बाद विश्वराज जडेजा खूब चर्चा में आ गए हैं.
विश्वराज जडेजा ने विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं. इसमें तीन शतक शामिल हैं. सेमीफाइनल में खेली गई जडेजा की पारी को लंबे समय तक याद रखा जाएगा. इस पारी में विश्वराज जडेजा ने 127 गेंदों पर नाबाद 165 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके और 3 छक्के आए. विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में विश्वराज जडेजा 9 मैचों में 67 की औसत से 536 रन बना चुके हैं. वहीं, उनके लिस्ट-ए करियर की बात करें, तो उन्होंने 36 मैचों में 1,249 रन बना बनाए हैं. इसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं.
IND VS NZ ODI: BCCI ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के लिए टीम में…
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…