TNTET Result 2025 Declared: टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (TRB) ने तमिलनाडु टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TN TET) 2025 का रिजल्ट trb.tn.gov.in पर जारी कर दिया गया है.
TNTET Result 2025 Declared: तमिलनाडु के शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है. टीचर रिक्रूटमेंट बोर्ड (TRB) ने तमिलनाडु टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TN TET) 2025 के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.inपर जारी कर दिए हैं. परिणामों के साथ ही बोर्ड ने फाइनल आंसर की भी उपलब्ध करा दी है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, TRB ने क्लास 1 से 8 तक के शिक्षण पदों के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के क्वालिफाइंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की कमी की है. यह फैसला उन अभ्यर्थियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद माना जा रहा है, जो पहले कट-ऑफ से थोड़े ही अंक पीछे रह गए थे.
TN TET 2025 का रिजल्ट बोर्ड द्वारा तय किए गए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स के आधार पर तैयार किया गया है.
जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स: 90 अंक
पिछड़ा वर्ग (BC) और दिव्यांग उम्मीदवार: 75 अंक
SC, ST और SC(A) कैटेगरी: 60 अंक
कट-ऑफ में राहत से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के पास अब पात्र बनने का मौका है.
TRB की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.gov.in पर जाएं.
TN TET Paper I / Paper II Scorecard लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
डैशबोर्ड पर जाकर रिजल्ट या स्कोरकार्ड डाउनलोड करें.
TN TET एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट 2 फरवरी 2026 से ऑनलाइन उपलब्ध होगा. यह सर्टिफिकेट बेहद जरूरी है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए TET क्वालिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है.
TN TET 2025 की परीक्षा OMR मोड में आयोजित की गई थी.
पेपर 1: 15 नवंबर 2025
पेपर 2: 16 नवंबर 2025
प्रोविजनल आंसर की 25 नवंबर को जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवार 3 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज कर सकते थे. सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल रिजल्ट और आंसर की तैयार की गई है.
Delhi NCR Rain Forecast: भारत और पाकिस्तान की सीमा के पास करीब 1000 किलोमीटर तक…
India US Defence News: HAL के चेयरमैन डी.के. सुनील ने कहा कि 'तेजस मार्क 1A'…
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…
Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…
Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…
होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…