UPMSP UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं. प्रदेशभर के 8,000 से ज्यादा केंद्रों पर 53 लाख छात्र कड़ी निगरानी में परीक्षा देंगे.
UP Board Exam 2026 Today: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं इस सप्ताह से शुरू हो रही हैं. आज यानी बुधवार को प्रदेशभर के 8,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 53 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. इस विशाल आयोजन को नकल-विहीन और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं.
परीक्षाओं की निगरानी के लिए राजधानी लखनऊ में एक स्टेट-लेवल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने किया. यह कंट्रोल रूम वेबकास्टिंग के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेगा और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा. छात्रों और अभिभावकों की सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 भी जारी किए गए हैं, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या का त्वरित समाधान मिल सके.
राज्य सरकार ने परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट, 2024 लागू किया है. इस कानून का उद्देश्य नकल और अन्य अनुचित साधनों पर रोक लगाना है. यदि कोई व्यक्ति परीक्षा में गड़बड़ी करता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है.
इस वर्ष कुल 53,37,778 छात्र 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे. इनमें 596 सरकारी, 3,453 सहायता प्राप्त और 3,984 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं. हर केंद्र पर एक सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर, एक बाहरी केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. परीक्षा 12 मार्च तक चलेगी. प्रश्नपत्रों के साथ रिजर्व सेट भी तैयार किए गए हैं, जिन्हें डबल-लॉक वाली सुरक्षित अलमारी में सील कर रखा जाएगा. उत्तर पुस्तिकाओं पर परिषद का लोगो और विशेष मार्किंग होगी ताकि फर्जीवाड़े की संभावना खत्म की जा सके. सभी परीक्षा कक्षों में वॉयस रिकॉर्डर, राउटर, DVR और हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़े दो CCTV कैमरे लगाए गए हैं. लाइव मॉनिटरिंग के जरिए राज्य स्तर से लगातार नजर रखी जाएगी.
सरकार ने 18 जिलों को संवेदनशील घोषित किया है. साथ ही 683 केंद्रों को ‘सेंसिटिव’ और 222 केंद्रों को ‘हाइली सेंसिटिव’ श्रेणी में रखा गया है, जहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी. मंत्री गुलाब देवी ने सभी परीक्षार्थियों को तनावमुक्त रहकर परीक्षा देने और बेहतर परिणाम हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही शिक्षकों और अधिकारियों से अपील की है कि वे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…