<
Categories: खेल

IND U19 vs PAK U19: भारत की जीत के बाद मचा बवाल, जश्न मनाते हुए पाकिस्तानियों से उलझे भारतीय खिलाड़ी, वीडियो वायरल

India U19 Celebration Video: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद मैदान पर माहौल गरमा गया. आखिरी गेंद पर जीत के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी भागते हुए मैदान पर पहुंचे और पाकिस्तानी टीम को चिढ़ाते हुए जोरदार जश्न मनाया. मामला को बिगड़ता देख भारतीय सपोर्ट स्टाफ ने दखल दिया. देखें वीडियो...

India U19 Players Celebration Video: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की. पाकिस्तान अंडर-19 टीम  ने भारत को 338 रनों का टारगेट दिया था. इसके जवाब में उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने आखिरी गेंद पर 339 रन बनाकर टारगेट हासिल किया. भारतीय बल्लेबाज मोहित उलवा ने पारी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

मोहित उलवा ने जैसे ही आखिरी गेंद पर चौका लगाया, तो भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी दौड़ते हुए मैदान पर पहुंचे और आक्रामक तरीके से जश्न मनाने लगे. इस दौरान मैदान पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, भारत के युवा खिलाड़ियों ने फाइनल जीतने की खुशी में बेहद आक्रामक तरीके से जीत का जश्न मनाया. इसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. देखें वीडियो…

पाकिस्तानी विकेटकीपर से उलझा भारतीय खिलाड़ी

भारतीय टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पिछले साल की हार का बदला लिया. पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हराया था. ऐसे में पाकिस्तान से बदला लेने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारतीय प्लेयर मैदान पर जश्न मनाते हुए पाकिस्तान के विकेटकीपर हमजा जहूर से भिड़ गया. वह भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी विकेटकीपर के सामने खड़े होकर सीना ठोककर अपना दबदबा दिखा रहा है. इसके बाद भारतीय टीम ने पूरे मैदान का चक्कर लगाते हुए जोरदार जश्न मनाया.

पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम के बाहर किए इशारे

जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी जश्न में खो गए. कुछ खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रेसिंग रूम के बाहर जाकर कुछ अजीबोगरीब इशारे किए. इससे दोनों टीमों के बीच माहौल बिगड़ता नजर आ रहे थे. इस बीच भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ ने दखल दिया और भारतीय खिलाड़ियों को इशारे करने से रोका. भारतीय सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी प्लेयर्स के पास जाने से रोक रहे थे. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपोर्ट स्टाफ भारतीय खिलाड़ियों को रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं.

भारत ने पाकिस्तान को 1 रन से रौंदा

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के सामने 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान (107), अब्दुल कादिर (80) और कप्तान फरहान यूसुफ (63) ने शानदार पारियां खेलीं. इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर मैच अपने नाम किया. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने 58 और कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने 80 रनों की पारी खेली. उनके अलावा मोहित उल्वा ने 26 गेंद पर 49 रन बनाए, जबकि मनाल चौहान ने 32 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली. इसके दम पर भारत ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…

Last Updated: November 15, 2026 09:37:10 IST

Caught On CCTV: नालागढ़ में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, जीप से भिड़कर पलटी सफेद गाड़ी, CCTV जैसा वीडियो वायरल

Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क किनारे…

Last Updated: November 15, 2026 09:21:59 IST

Uttar-Pradesh News: रात के अंधेरे में मिलने आई थी प्रेमिका, फिर सुबह अचानक छप्पर में प्रेमी के साथ लटकी मिली लाश; गांव में मचा कोहराम

Uttar-Pradesh News: सीतापुर के अमलोरा गांव में युवक दिलीप और शादीशुदा प्रेमिका रुचि के शव…

Last Updated: November 15, 2026 09:01:01 IST

Bihar Crime News: लोन लेकर दी पति को जान से मारने की सुपारी? प्रेमी के साथ मिलकर किया कांड; प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

Bihar Crime News: बिहटा में ऑटो चालक इरफान इमाम की हत्या के मामले में पत्नी…

Last Updated: November 15, 2026 08:49:56 IST

Silver Price Today 15 November 2026: रविवार को चांदी के भाव में कितना बदलाव? जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 15 November 2026: रविवार 15 नवंबर 2026 को चांदी के भाव में…

Last Updated: November 15, 2026 08:39:28 IST

Delhi Pollution: गैस चैंबर बना दिल्ली, AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में; कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर

Delhi AQI Update: रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400…

Last Updated: November 15, 2026 08:37:10 IST