<

Uttar-Pradesh News: रात के अंधेरे में मिलने आई थी प्रेमिका, फिर सुबह अचानक छप्पर में प्रेमी के साथ लटकी मिली लाश; गांव में मचा कोहराम

Uttar-Pradesh News: सीतापुर के अमलोरा गांव में युवक दिलीप और शादीशुदा प्रेमिका रुचि के शव एक ही छप्पर में अलग-अलग फंदों से लटके मिले, जिससे गांव में हड़कंप मच गया.

Uttar-Pradesh News: सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. एक ही छप्पर के नीचे युवक और उसकी शादीशुदा प्रेमिका के शव अलग-अलग फंदों से लटकते मिले. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

गांव में फैली सनसनी

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अमलोरा गांव की है. शनिवार सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो उन्होंने छप्पर के नीचे दो शव लटकते देखे. यह दृश्य देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना पर दोनों परिवारों के लोग भी पहुंच गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही रेउसा थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

कौन थे दोनों?

मृतकों की पहचान दिलीप (22) पुत्र रामकुमार मिश्र और रुचि कुमारी रावत (20) पुत्री प्यारे लाल के रूप में हुई है. दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के घरों की दूरी महज 50 मीटर बताई जा रही है. दिलीप अपने पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था. रुचि के पिता भी खेतीबाड़ी करते हैं. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था.

6 महीने पहले हुई थी रुचि की शादी

बताया जाता है कि दोनों के रिश्ते को लड़की के परिजन स्वीकार नहीं कर रहे थे. करीब 6 महीने पहले रुचि की शादी दूसरे युवक से कर दी गई थी. इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी. बीते 29 अक्टूबर को करवाचौथ के अवसर पर रुचि अपने मायके आई थी. इसके बाद से वह यहीं रह रही थी. इस दौरान दिलीप और रुचि की कई बार मुलाकात भी हुई थी.

शुक्रवार रात क्या हुआ था?

शुक्रवार रात करीब 10 बजे रुचि, दिलीप से मिलने उसके घर के पास बने छप्परनुमा बैठक में पहुंची थी. दिलीप भी वहीं सो रहा था. इसके बाद रात में क्या हुआ, यह अभी किसी को नहीं पता. शनिवार सुबह दोनों के शव एक ही छप्पर में अलग-अलग फंदों से लटकते मिले. घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या दोनों ने खुद जान दी या इसके पीछे कोई और वजह है, यह जांच का विषय है.

ये भी पढ़ें: Honey Trap Case: ‘तस्वीरों और वीडियो कॉल का झांसा…’ लड़की के जाल में फंसे IAF के विंग कमांडर, गिरफ्तार

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं. प्रभारी निरीक्षक हनुमंत तिवारी ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी मिली है. दोनों के शव एक ही छप्पर में अलग-अलग लटके मिले हैं. परिजनों की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:‘क्या होता है अगर मैं सिर्फ छू लूं …’ ट्रेन में जबरजस्ती 20 साल के लड़की का ब्रेस्ट टच कर रहा था 53 साल का शख्स, विरोध करने पर दे दिया धक्का

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Bihar Crime News: लोन लेकर दी पति को जान से मारने की सुपारी? प्रेमी के साथ मिलकर किया कांड; प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

Bihar Crime News: बिहटा में ऑटो चालक इरफान इमाम की हत्या के मामले में पत्नी…

Last Updated: November 15, 2026 08:49:56 IST

Silver Price Today 15 November 2026: रविवार को चांदी के भाव में कितना बदलाव? जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 15 November 2026: रविवार 15 नवंबर 2026 को चांदी के भाव में…

Last Updated: November 15, 2026 08:39:28 IST

Delhi Pollution: गैस चैंबर बना दिल्ली, AQI ‘बेहद खराब’ श्रेणी में; कई इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर

Delhi AQI Update: रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 400…

Last Updated: November 15, 2026 08:37:10 IST

Gold Price Today 15 November 2026: छठ पर कितना सस्ता हुआ सोना? चेक करें अपने शहर का ताजा भाव

Gold Price Today 15 November 2026: दिवाली के बाद कमजोर रिटेल डिमांड और इंटरनेशनल मार्केट…

Last Updated: November 15, 2026 08:27:34 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! जानिए लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत शहरों में आज का भाव

UP Petrol Diesel Price 15 Nov 2026: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, नोएडा समेत 9…

Last Updated: November 15, 2026 08:23:21 IST

Delhi Crime: रात को सुनसान जगह पर ले जाकर करने लगा…, शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या

Delhi Crime:सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. सबसे पहले…

Last Updated: November 15, 2026 08:21:11 IST