दोनों ही कारें एक ही साइज और एक जैसे इंजन के साथ आती हैं. हालांकि, Nissan Sunny आज भी कई लोगों के पास है. चलिए जानते हैं दोनों कारों में से कौन सी लेना आपके लिए ज्यादा किफायती रहेगी.
Nissan Sunny अपने समय की एक दमदार कार रही है, लेकिन कंपनी द्वारा अब इसे डिस्कंटिन्यू कर दिया गया है. हालांकि, निसान की मैग्नाइट और अन्य कारें आज भी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निसान Sunny को कंपनी द्वारा साल 2020 में बंद कर दिया गया था. इसके बंद होने के पीछे का कारण बताया जा रहा था कि यह कार BS6 के एमिशन नॉर्म्स पर सटीक नहीं बैठ रही थी. इस कार का मुकाबला अपने सेगमेंट में आने वाली हुंडई ऑरा के साथ किया जाता है.
दोनों ही कारें एक ही साइज और एक जैसे इंजन के साथ आती हैं. हालांकि, Nissan Sunny आज भी कई लोगों के पास है. चलिए जानते हैं दोनों कारों में से कौन सी लेना आपके लिए ज्यादा किफायती रहेगी.
फीचर्स के मामले में वैसे तो दोनों ही कारें काफी अच्छी हैं. बात करें अगर Nissan Sunny की तो इस कार में आपको 7 से 8 इंच का टचस्क्रीन मिलने के साथ ही ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सिस्टम भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, इस कार में आपको एक्सिलेंट इमरजेंसी ब्रेकिंग के साथ-साथ 490 लीटर का बूट स्पेस भी देखने के लिए मिलता है. वहीं, हुंडई ऑरा में आपको LED DRLs के साथ-साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिलता है.
माइलेज की बात करें तो Nissan Sunny के पेट्रोल वैरिएंट में आपको 16 से लेकर 22 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देखने को मिल सकती है. साथ ही इसका डीजल वैरिएंट आपको 16 से 17 के बीच का माइलेज निकालकर देता है. अगर बात करें हुंडई ऑरा की तो यह कार पेट्रोल में आपको 17 से 22 के बीच का माइलेज देती है. वहीं, अपने CNG वैरिएंट में यह कार आपको 25 से लेकर 28 के बीच का माइलेज निकालकर देती है.
पर्फॉमेंस में वैसे तो दोनों ही कारें शानदार हैं. Sunny के पेट्रोल इंजन में आपको 1.5 लीटर का इंजन मिलता है, जो 98-101 HP की पावर देने के साथ ही साथ 134 Nm का टॉर्क निकालकर देती है. वहीं, ऑरा की बात करें तो 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 83 PS / 113.8 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…