<
Categories: Education

UP Board Result 2026 Update: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटरमीडिएट रिजल्ट पर ये है अपडेट्स, जानिए कब आएंगे नतीजे

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं वे इन वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं.

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026 Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) अभी तक यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी करने को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि रिजल्ट अप्रैल के मध्य महीने में जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

पहले योजना थी कि मूल्यांकन कार्य 1 अप्रैल 2026 तक समाप्त हो जाएगा, लेकिन बीच में आई छुट्टियों के कारण इसे बढ़ाकर 4 अप्रैल 2026 तक कर दिया गया. बोर्ड ने सभी मूल्यांकनकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे 5 अप्रैल तक अपनी अंक-तालिकाएं (award lists) संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा कर दें. इससे संकेत मिलता है कि रिजल्ट की तैयारी तेजी से आगे बढ़ रही है.

53 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस वर्ष UP बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलीं. परीक्षा में कुल 53,37,778 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से कक्षा 10 के 27,61,696 और कक्षा 12 के 25,76,082 छात्र शामिल थे. यह परीक्षाएं राज्यभर में लगभग 8000 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गईं, जो इसे देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक बनाती है.

पिछले वर्षों के ट्रेंड से क्या संकेत मिलते हैं?

यदि पिछले वर्षों के रिजल्ट डेट्स पर नजर डालें, तो 2025 में परिणाम 25 अप्रैल को जारी किए गए थे, जबकि 2024 में 20 अप्रैल को और 2023 में 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ था. वहीं, 2022 में नतीजे 18 जून को जारी किए गए थे, जो महामारी के बाद की परिस्थितियों के कारण देरी से आए थे. इन आंकड़ों के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि UP बोर्ड 2026 के परिणाम भी अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में घोषित कर सकता है.

रिजल्ट जारी होने के बाद क्या करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से चेक किया जा सके.

UP बोर्ड रिजल्ट 2026 को लेकर छात्रों में उत्सुकता चरम पर है. मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब सबकी नजरें रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं. उम्मीद है कि लाखों छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होगा और उन्हें उनकी मेहनत का परिणाम देखने को मिलेगा.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Honour Killing Law: क्या प्रेमी जोड़ों की रक्षा कर पाएगा ‘एवा नम्मावा’ कानून? ऑनर ​​किलिंग के खिलाफ फिर उठी आवाज

Honour Killing Law: पिछले महीने, कर्नाटक ने विधानमंडल के दोनों सदनों में 'विवाह में पसंद की…

Last Updated: April 2, 2026 14:11:15 IST

CBSE New Syllabus 2026-27: सीबीएसई कक्षा 9वीं-10वीं के लिए बड़ा बदलाव, आज वेबिनार में होगा ऐलान

CBSE Board New Syllabus: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 9वीं-10वीं के सिलेबस में एक…

Last Updated: April 2, 2026 14:08:38 IST

KKR vs SRH में से कौन है महंगी टीम? किसकी ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा, स्पॉन्सरशिप में किसका दबदबा

KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दो ऐसी टीमें हैं,…

Last Updated: April 2, 2026 14:07:47 IST

सुहागरात पर दूल्हे ने कमरे की लगाई कुंडी, जोश में उठाया घूंघट; दुल्हन ने किया ऐसा कांड…

Suhagrat Story: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे की हरकत पर…

Last Updated: April 2, 2026 14:02:48 IST

Maruti S-Presso X 2027 vs Tata Punch में से क्या है बेहतर, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे

यह दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की दमदार कारें मानी जाती हैं. आप दोनों में…

Last Updated: April 2, 2026 13:42:16 IST

Redmi Note 15 SE 5G जल्दी होगा भारत में लॉन्च, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ मिलेगी 5800mAh की बैटरी, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस

इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलने के साथ ही साथ 45W का…

Last Updated: April 2, 2026 13:37:38 IST