<
Categories: Education

UP PCS Result 2024: 22वीं रैंक आते ही मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगे आनंद, संघर्ष की कहानी सुन भर आएंगी आंखें

UP PCS में चयन की खबर मिलते ही हनुमान मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगा यह अभ्यर्थी; सोनभद्र के आनंद की संघर्ष भरी सफलता और भावुक कर देने वाली कहानी

UP PCS Result 2024: दिल्ली की नेहा पांचाल ने UP PCS 2024 परीक्षा में टॉप किया है. रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अभय प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे. खास बात यह है कि टॉप 10 रैंक हासिल करने वालों में से छह महिलाएं हैं. अंतिम नतीजे रविवार रात 12:30 बजे घोषित किए गए, जैसे ही आनंद राज सिंह जो प्रयागराज में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहे थे उनको पता चला कि उन्होंने परीक्षा पास कर ली है वह तुरंत सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने श्रद्धा से अपना सिर झुकाया और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. कुछ देर तक वह फूट-फूटकर रोते रहे, फिर खुद को संभाला और अपनी प्रार्थना की. आनंद सोनभद्र के रहने वाले हैं; उन्हें नायब तहसीलदार के पद पर चुना गया है, और उन्होंने इस पद के लिए 22वीं रैंक हासिल की है.

दूसरी टॉपर 25 वर्षीय अनन्या के पिता सुशील त्रिवेदी हैं जो एक किराने की दुकान चलाते हैं. उनकी मां रेखा रानी ​​एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं. उनके मामा राजेश पांडे कानपुर देहात में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ Police (ASP) के पद पर कार्यरत हैं. अनन्या ने अपनी पहली ही कोशिश में यह परीक्षा पास कर ली. भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने बताया, ‘मैंने कभी कोई कोचिंग क्लास नहीं ली मैंने पूरी तरह से खुद से पढ़ाई कि. आज के समय में ChatGPT और इंटरनेट की मदद से किसी भी विषय पर जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है. मैंने दूसरी रैंक हासिल की है. मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है.’

932 चयनित उम्मीदवारों में 319 महिला उम्मीदवार

कुल 932 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इनमें से 319 महिलाएं हैं. चयनित उम्मीदवारों में 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 सहायक आयुक्त शामिल हैं. PCS-2023 परीक्षा की बात करें तो सहारनपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया था. शीर्ष 10 में दो महिला उम्मीदवार थीं.

14 पदों के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला

947 रिक्तियों के लिए 2,719 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था. इनमें से 2,698 उम्मीदवार साक्षात्कार में उपस्थित हुए जबकि 21 उपस्थित नहीं हुए. व्यवस्था अधिकारी (एस्टेट ऑफिसर) के एक पद और व्यवस्थापक (प्रबंधक) के 14 पदों के लिए कोई उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिल सका. परिणामस्वरूप, ये पद रिक्त रह गए.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST