<
Categories: Education

कौन हैं नेहा पांचाल? UPPCS में दिखाया जलवा, परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ हासिल की रैंक 1

UPPCS का रिजल्ट आने के बाद से रैंक 1 हासिल करने वाली नेहा पांचाल चर्चा में हैं. उनके संघर्ष और जज्बे की सराहना की जा रही है. उनकी सफलता इसलिए भी काबिल-ए-तारीफ है क्योंकि शादी के बाद परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी के साथ उन्होंने सफलता हासिल की है.

UPPCS 2024 Topper Neha Panchal Success Story: यूपी पीसीएस का रिजल्ट आने के बाद से ही टॉपर नेहा पांचाल चर्चा में हैं. नेहा पांचाल ने UPPCS में पहली रैंक लेकर इतिहास रच दिया था. उनकी सफलता की कहानी बेहद खास है. उन्होंने काफी कठिनाइयों का सामना करते हुए इतिहास रचा. उन्होंने शादी और परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते हुए न सिर्फ परीक्षा में हिस्सा लेकर उसे पास किया बल्कि पहली रैंक लाकर सबको चौंका दिया. उनकी संघर्ष की कहानी काफी कठिन है. 

दिल्ली की रहने वाली हैं नेहा पांचाल

बता दें कि नेहा पांचाल मूल रूप से दिल्ली के शाहदरा इलाके की रहने वाली हैं. उन्होंनेदिल्ली के मोतीलाल मेमोरियल इंग्लिश स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी की. स्कूलिंग के बाद उन्होंने बीकॉम में एडमिशन लिया. उन्होंने साल 2013 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के संबद्ध श्याम लाल कॉलेज से बीकॉम किया. इसके बाद से वे सरकारी नौकरी की तैयारी में लग गईं. वे 2018 से सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रही हैं. 

2023 में इंटरव्यू के लिए सेलेक्शन

5 सालों की मेहनत के बाद वे साल 2023 में UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के इंटरव्यू राउंड तक पहुंचीं लेकिन दो नंबर रह जाने के कारण उनका सेलेक्शन रह गया. वे इसके काारण थोड़ी निराश जरूर हुईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. 2023 में ही उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. हैरानी की बात ये है कि साल 2023 से पहले ही नेहा की शादी हो चुकी थी. इसके कुछ समय बाद वे एक बच्ची की मां बन गईं. 

मिला डिप्टी कलेक्टर का पद

शादी और बच्ची की जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया. उन्होंने परिवार की जिम्मेदारियों को निभााते हुए पढ़ाई की और अब UPPCS में पहली रैंक लेकर इतिहास रच दिया. इस सफलता से उन्हें डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चुना गया. उन्होंने लोगों की उस सोच को बदल दिया कि शादी और बच्चे की जिम्मेदारी के बावजूद हार नहीं मानी और अपना सपना पूरा किया.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

IIT Story: आईआईटी बॉम्बे का कमाल, गिरे पत्तों से बन रहा ईंधन, घट रही LPG पर निर्भरता

LPG बढ़ती कीमतों के बीच IIT बॉम्बे ने गिरे पत्तों को ईंधन में बदलकर मिसाल…

Last Updated: April 1, 2026 14:32:42 IST

हनुमान जयंती के दिन क्या चढ़ाएं, कौन सा रंग पहनें और जानें 5 असरदार उपाय जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती 2026 का दिन आपके जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मक…

Last Updated: April 1, 2026 14:32:22 IST

Himachal Gold Price Today: शिमला समेत हिमाचल के शहरों में क्या है सोने की कीमत, यहां जानें रेट

Himachal Gold Price Today:  हिमाचल प्रदेश सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है.…

Last Updated: April 1, 2026 14:20:09 IST

इस गाने के आखिरी बंद में टूट गई रफी की आवाज, हर शब्द में छुपा है जिंदगी का दर्द; क्या है सॉन्ग का नाम?

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में कुछ ऐसे गाने बने, जो जीवन के फलसफे और दर्द…

Last Updated: April 1, 2026 14:07:48 IST

PM Modi Speech: असम की धरती से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, यहां पढ़ें- भाषण की 10 बड़ी बातें

PM Modi Speech: असम विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम के…

Last Updated: April 1, 2026 13:57:39 IST