<
Categories: Education

क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojana, आवेदन करके आप भी उठा सकते हैं स्कीम का लाभ, जानें कैसे

6000 रुपये को सरकार हर तीसरे महीने किसान के खाते में 2000-2000 रुपये करके भेजती है. इससे किसानों को काफी आर्थिक मदद मिल जाती है. चलिए जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना क्या है और इसके तहत आप भी कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं.

PM Kisan Samman Nidhi: किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार द्वारा चलाी जाने वाली एक स्कीम है, जिसका लाभ आज लाखों किसान भाई-बहन ले रहे हैं. देश के अलग-अलग राज्यों से किसान इस सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर किसान को 6000 रुपये प्रति साल देकर उनकी मदद की जाती है. लेकिन, यह निधि केवल उन किसानों को दी जाती है, जिनके नाम पर खेत होते हैं.

6000 रुपये को सरकार हर तीसरे महीने किसान के खाते में 2000-2000 रुपये करके भेजती है. इससे किसानों को काफी आर्थिक मदद मिल जाती है. चलिए जानते हैं किसान सम्मान निधि योजना क्या है और इसके तहत आप भी कैसे इसका लाभ उठा सकते हैं. 

किसानों के कल्याण के लिए आवंटित हुए 63,500 करोड़ रुपये

किसानों के कल्याण के लिए एक फरवरी को केंद्र सरकार ने 2026-27 आवंटन की घोषणा की, जिसमें किसानों के लिए 63,500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. हालांकि, केंद्र द्वारा इस राशि में पिछली बार की तुलना में कोई बदलाव नहीं किया है. इस बार किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आने वाली है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इसकी 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 जारी हुई थी, जिसमें 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिला था. 

कैसे उठा सकते हैं किसान सम्मान निधि का लाभ?

किसान सम्मान निधि का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने खेत या जमीन का छोटा सा हिस्सा दिखाना होगा, जिससे आप खेती करेंगे. इसके बाद आपको एक फार्मर आईडी बनवानी होगी, जिससे यह साफ हो सके कि आप किसान हैं. इसके लिए आपको कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आवेदन करना होगा. इसके लिए आपको आधार कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और जमीन के दस्तावेज देने होंगे. इसके बाद से आपके खाते में सम्मान निधि आ सके. 

पैसा नहीं आने पर चेक करें स्टेटस

अगर आपके खाते में पीएम सम्मान निधि किसी कारणवश नहीं आई है या पिछली कुछ किस्तें रुकी हैं तो आप pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस भी चेक कर सकते हैं, जहां आपको इसकी पूरी डिटेल देखने को मिल जाएगी.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST