<
Categories: Education

NEET Story: गरीबी नहीं बनी दीवार, मोमोज बेचने वाली ने बिना कोचिंग क्रैक किया नीट, अब यहां से कर रही हैं MBBS

NEET Success Story: मजबूत इरादों की मिसाल बनीं बिहार की ब्यूटी झा, जिन्होंने मोमोज के ठेले से मेडिकल कॉलेज तक का सफर तय किया और अब यहां से MBBS की पढ़ाई कर रही हैं.

NEET Success Story: अगर इरादे मजबूत हों, तो गरीबी कभी सपनों की दीवार नहीं बन सकती. ऐसे ही बिहार की एक लड़की ने अपने सपनों को पूरा किया है. उन्होंने मोमोज के ठेले से मेडिकल कॉलेज तक का सफर पूरा किया है. आज उन हज़ारों छात्रों के लिए उम्मीद की मिसाल हैं, जो सीमित संसाधनों और कठिन हालातों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं. हम जिनकी बात कर रहे हैं, उनका नाम ब्यूटी झा (NEET Beauty Jha) है. वह इस समय MBBS की पढ़ाई कर रही हैं और साल 2028 में डॉक्टर बनेंगी. लेकिन NEET तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था. यह संघर्ष, मेहनत और कभी न हार मानने वाले जज़्बे की कहानी है.

ब्यूटी झा बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं. उन्होंने मेहनत, धैर्य और हौसला से हालात को मात देकर डॉक्टर बनने के सपने को पूरा किया है. बेहतर भविष्य की तलाश में ब्यूटी के पिता उन्हें बचपन में ही बिहार से दिल्ली ले आए. यहां उन्होंने परिवार का पेट पालने के लिए कभी फैक्ट्री में काम किया, तो कभी माली की नौकरी की. हालात किसी तरह चल रहे थे, लेकिन वर्ष 2020 में नौकरी छूटते ही परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह डगमगा गई. घर चलाने का कोई पक्का ज़रिया नहीं बचा और परिवार पर संकट गहरा गया.

मां-बेटी ने संभाला मोमोज का ठेला

आर्थिक तंगी के इस दौर में ब्यूटी और उनकी मां ने मोमोज का ठेला लगाकर परिवार की ज़िम्मेदारी उठाने का फैसला किया. पढ़ाई के बाद शाम से देर रात तक ठेले पर काम करना उनकी दिनचर्या बन गई. थकान और शोर के बीच भी ब्यूटी ने किताबें नहीं छोड़ीं. ठेले पर जब भी थोड़ा समय मिलता, वह वहीं बैठकर पढ़ाई करने लगती थीं. उनके लिए हर दिन एक नई चुनौती था, लेकिन डॉक्टर बनने का सपना उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता रहा.

बिना कोचिंग NEET की तैयारी

महंगी कोचिंग और किताबें खरीदना ब्यूटी के लिए संभव नहीं था. ऐसे में उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस और YouTube को ही अपना सहारा बनाया. रात में दुकान बंद होने के बाद जब पूरा घर सो जाता, तब ब्यूटी चुपचाप पढ़ाई में जुट जाती थीं. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से नज़रें नहीं हटाईं और खुद पर भरोसा बनाए रखा.

इस मेडिकल कॉलेज से कर रही हैं पढ़ाई

लगातार मेहनत और अनुशासन का नतीजा NEET 2023 में सामने आया, जब ब्यूटी झा ने 4809 रैंक हासिल की. उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट दिला दी. यह सिर्फ़ एक परीक्षा की जीत नहीं थी, बल्कि वर्षों के संघर्ष की पहचान थी. ब्यूटी झा का सपना सिर्फ़ डॉक्टर बनना नहीं है. वह आगे चलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों का कम खर्च में या मुफ्त इलाज करना चाहती हैं. उनके लिए डॉक्टर बनना सेवा का माध्यम है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Zombie Drug: ‘जॉम्बी जैसे लोग’ सड़कों पर? बेंगलुरु वीडियो ने बढ़ाई टेंशन, पुलिस ने खोला बड़ा राज़

Zombie Drug Viral Video: Instagram पर वायरल हो रहे एक वीडियो को शहर की पुलिस…

Last Updated: April 10, 2026 09:10:36 IST

दिल्ली मेट्रो बनी ‘कुरुक्षेत्र’, पति की बेरोजगारी पर भड़की पत्नी, चलती ट्रेन में छिड़ा जुबानी जंग, देखें वीडियो!

दिल्ली मेट्रो के भीतर से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दंपति…

Last Updated: April 10, 2026 09:17:56 IST

Akanksha Puri: बिकिनी ब्लाउज से तोड़ी सारी सीमाएं, लुक पर मचा बवाल, ट्रोल्स भी हुए क्लीन बोल्ड

Akanksha Puri Bikini Blouse Controversy: पारंपरिक पैठणी साड़ी और उसके साथ बोल्ड बिकिनी-स्टाइल ब्लाउज पहने…

Last Updated: April 10, 2026 08:40:37 IST

MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों को राहत, अब 5 साल नहीं, सिर्फ इतने साल की ही लगेगी फीस, NMC ने दी ये जानकारी

MBBS Fee Rule: मेडिकल छात्रों के लिए राहतभरी खबर है. National Medical Commission के नए…

Last Updated: April 10, 2026 08:26:55 IST

Nainital Weather: किसानों का हुआ सब बर्बाद! नैनीताल में बारिश-ओलावृष्टि ने मचाई ऐसी तबाही, 70% फसल हुई नष्ट

Uttarakhand Weather: बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया और उनकी महीनों…

Last Updated: April 10, 2026 08:11:52 IST

सुहागरात से लेकर हनीमून तक पति ने छिपाई सच्चाई, दबाव डाला तो बोला- देवर के साथ सो जाओ

Agra Husband Wife disptue Case Incapacity Physical relationship: आगरा में शादीशुदा महिला ने अपने पति…

Last Updated: April 10, 2026 08:19:01 IST