<

रणजी ट्रॉफी के विजेता पर होगी पैसों की बारिश, चैंपियन बनते ही मिलेंगे करोड़ों, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच खेला जा रहा है और जम्मू कश्मीर यहां मजबूत नजर आ रही है. आइए जानते हैं अगर जम्मू कश्मीर की टीम जीतती है तो उन्हें प्राइज मनी के रूप में कितने पैसे मिलेंगे.

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी भारत का सबसे बड़ा घरेलू टेस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट है. इसका आयोजन BCCI करता है. इस टूर्नामेंट में अलग-अलग राज्यों की टीमें खेलती हैं और खिताब जीतने के लिए मुकाबला करती हैं. फिलहाल इस ट्रॉफी का फाइनल मैच कर्नाटक और जम्मू कश्मीर के बीच खेला जा रहा है और जम्मू कश्मीर यहां मजबूत नजर आ रही है. आइए जानते हैं अगर जम्मू कश्मीर की टीम जीतती है तो उन्हें प्राइज मनी के रूप में कितने पैसे मिलेंगे.
बीसीसीआई के नियम के अनुसार जो टीम रणजी ट्रॉफी का फाइनल जीतती है, उसे 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. यह बहुत बड़ी इनामी राशि है. फाइनल हारने वाली टीम यानी रनर-अप को भी 3 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. सिर्फ फाइनल खेलने वाली ही नहीं, बल्कि सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को भी इनाम मिलता है. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 1-1 करोड़ रुपये मिलते हैं. वहीं क्वार्टरफाइनल तक पहुंचने वाली टीमों को 50-50 लाख रुपये दिए जाते हैं.
इस समय रणजी ट्रॉफी फाइनल में जम्मू कश्मीर और कर्नाटक के बीच मुकाबला चल रहा है. अभी के हालात में जम्मू-कश्मीर की टीम काफी मजबूत स्थिति में है. टीम ने अच्छा खेल दिखाया है और कर्नाटक पर दबाव बना रखा है. अगर जम्मू-कश्मीर इसी तरह खेलती रही, तो वह खिताब जीतकर 5 करोड़ रुपये अपने नाम कर सकती है. रणजी ट्रॉफी सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के लिए नाम, सम्मान और अच्छी कमाई का मौका भी है. इसके जरिए खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल हो पाते हैं.

चौथे दिन क्या था मैच का हाल?

दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 186 रन पर 4 विकेट था. दूसरी पारी में मजबूत बल्लेबाजी के दम पर टीम ने अपनी कुल बढ़त 400 रन से भी आगे पहुंचा दी है. अब जम्मू-कश्मीर की बढ़त बढ़कर 477 रन हो चुकी है, जिससे कर्नाटक के लिए मैच में वापसी करना बेहद कठिन नजर आ रहा है. चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया. पहले गेंदबाजों ने कर्नाटक को दबाव में रखा और फिर बल्लेबाजों ने बढ़त को और मजबूत कर दिया. टीम की पकड़ मैच पर पूरी तरह मजबूत दिखाई दे रही है. अगर जम्मू-कश्मीर इसी तरह खेलती रही, तो रणजी ट्रॉफी जीतने का उसका सपना सच हो सकता है.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST

Diwali-Chhath Special Trains 2026: दिवाली और छठ पर रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से यूपी-बिहार जाना होगा आसान

Diwali Special Train 2026: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते…

Last Updated: October 31, 2026 14:58:38 IST

IND vs NZ 5th T20I: हैमिल्टन में आखिरी मुकाबला, कैसी होगी पिच और किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका?

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 1 नवंबर को…

Last Updated: October 31, 2026 14:45:52 IST

Watch Video: 31 अक्टूबर को MS Dhoni ने ऐसा क्या किया था? जिसे याद कर आज भी थरथराते हैं गेंदबाज; 21 साल बाद भी कायम है वर्ल्ड रिकॉर्ड

MS Dhoni: 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में…

Last Updated: October 31, 2026 13:53:59 IST

Delhi New Traffic Rules 2026: 1 नवंबर से दिल्ली में लागू होंगे नए नियम, किन गाड़ियों को मिलेगी एंट्री और किसे नहीं?

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में 1 नवंबर 2026 से सर्दियों के प्रदूषण को नियंत्रित करने…

Last Updated: October 31, 2026 13:45:38 IST

Caught on Camera: ‘मैडम गाड़ी रोको…’, कहता रहा पुलिसवाला, महिला ने नहीं सुनी एक भी बात; मुंबई का VIDEO देख रह जाएंगे हैरान

Caught on Camera: मुंबई पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे संगीत…

Last Updated: October 31, 2026 13:40:52 IST