<

सड़क ही नहीं अब आसमान में सफर करने के लिए हो जाएं तैयार! Uber Air Taxi की होने जा रही शुरुआत, कैसे करें बुक?

Uber Air Taxi: जल्दी ही आप उबर की हवा में उड़ने वाली टैक्सी में सफर करते नजर आएंगे. यह सर्विस इस शहर से शुरू होने वाली है. जानिए इसके बारे में विस्तार से.

Uber Air Taxi: अगर आपको कहीं जाना हो तो आप अभी जल्दी से अपना मोबाइल निकालते हैं और कैब बुक करते हैं. लेकिन, अब टैक्सी सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रही. जी हां, आपने बिलकुल सही सुना. उबर कंपनी बहुत जल्दी हवा में उड़ने वाली टैक्सी लेकर आ रही है. इससे ना तो सड़क पर जाम में फंसने की झंझट और ना ही लेट होने का डर रहेगा. लेकिन, यह उबर एयर टैक्सी कहां पर स्टार्ट होने वाली है? इसके साथ ही इसमें क्या विकल्प मौजूद रहेंगे और स्टेशन कहां बनाए जाएंगे? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. 

क्या हो कि आप कैब बुकिंग के लिए ऐप खोलें और फिर सामने दो ऑप्शन मौजूद हों. इसमें एक रोड पर चलने वाली और दूसरी एयर यानी आसमान में उड़ने वाली टैक्सी का विकल्प होगा. सपनों को हकीकत में बदलने वाला शहर दुबई एक बार फिर से नया इतिहास रचने वाला है. दुबई में टैक्सी सड़क पर नहीं बल्कि, ऊपर आसमान में भी रफ्तार पकड़ती नजर आएंगी. Uber ऐप से एयर टैक्सी भी जल्द ही मुसाफिरों के लिए चालू होगी. 

सबसे पहले दुबई में मिलेगी यह सर्विस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आसमान में उड़ने वाली इस इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी का लुत्फ सबसे पहले दुबई के लोग उठाएंगे. इसके बाद इस सेवा को न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, यूनाइटेड किंगडम और जापान जैसे बड़े शहरों में भी स्टार्ट किया जाएगा. इस पर प्लानिंग तेज हो गई है. हालांकि, इस सर्विस के लिए वहां की सरकार से इसकी परमिशन लेनी होगी. 

‘Uber Air Taxi‘ के बारे में जानिए

कई लोग इसे हेलीकॉप्टर सोच रहे हैं तो बता दें कि यह कोई आम हेलिकॉप्टर नहीं है बल्कि यह भविष्य की टेक्नोलॉजी (eVTOL) पर बेस्ड है. लोगों ने अभी तक साइंस फिक्शन में ही लोगों को हवा में सफर करते हुए देखा है लेकिन अब यह हकीकत बनने जा रही है. इस टैक्सी के बारे में कुछ जरूरी पॉइंट्स को जानिए.

  • उबर एयर टैक्सी पूरी तरह इलेक्ट्रिक है. यह पेट्रोल या एविएशन फ्यूल से नहीं बल्कि बैटरी से चलेगी.
  • सिटिंग कैपेसिटी के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें एक बार में 4 यात्री आसानी से सफर कर पाएंगे.
  • पर्यावरण के अनुकूल का भी ध्यान रखा गया है. इससे प्रदूषण नहीं होगा और यह सामान्य हेलिकॉप्टर के मुकाबले बहुत कम शोर के साथ चलेगी.
  • सुपरफास्ट टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा मतलब ट्रैफिक का कोई झंझट नहीं रहेगा. यानी घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा.

कैसे होगी Uber Air Taxi बुकिंग?

  1. बता दें कि इस उबर एयर टैक्सी को बुक करना बेहद आसान होगा. यह ठीक वैसे ही करना है जैसे कि अभी आप अपनी दूसरी कैब को बुक करते हैं.
  2. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में उबर एप को इंस्टॉल करना होगा अगर नहीं है तो और फिर उसे ओपन करें.
  3. इसके बार होमस्क्रीन पर ‘जोबी एविएशन’ या ‘उबर एयर’ का ऑप्शन दिखाई देगा उसे चुनें.
  4. फिर, टैक्सी में अपनी लोकेशन और डेस्टिनेशन डालें और बुकिंग कंफर्म करें. यह ठीक वैसे ही जैसे अभी हम अन्य सड़क वाली टैक्सी में करते हैं.

कंपनी के अनुसार, इसकी एक खासियत भी है. आपके सिर्फ एक टैप करते ही पूरी ट्रैवल लिंक हो जाएगी. मतलब आपके घर से एयर टैक्सी के स्टेशन पहुंचने की सुविधा भी इसमें दी गई है. एक प्रीमियम कार (उबर ब्लैक) की फैसिलिटी इसी बुकिंग में शामिल रहेगी. 

सेफ्टी और टेस्टिंग का क्या?

बता दें कि अमेरिका में उड़ान भरने के लिए कंफर्मफेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) की परमिशन लेनी होती है. जोबी के एयरक्राफ्ट अभी टेस्टिंग के अंतिम फेज में हैं. सेफ और विश्वसनीय सेवा के लिए कंपनी ने अभी तक 50,000 मील से अधिक की टेस्ट फ्लाइट्स को पूरा कर लिया है. बता दें कि यदि यह सक्सेसफुल रहा तो सफर का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा. उबर का यह कदम टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा. यदि सब प्लानिंग के हिसाब से रहा तो 2026 के बाद लोगों को ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना होगा बल्कि आसमान से ही सफर का रास्ता तय होगा. 

भारत को एयर टैक्सी कब मिलेंगी?

भारत के पास शहरी एयर मोबिलिटी इसमें इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) एयर टैक्सी शामिल हैं. इनको ऑपरेशन में लाने के लिए एक्टिव प्लान और पायलट पहल जैसी ज़्यादातर कोशिशें अभी भी पूरी कमर्शियल सर्विस के बजाय प्लानिंग, डेवलपमेंट या शुरुआती इंफ्रास्ट्रक्चर स्टेज में हैं. भारत रेगुलेटरी काम, पायलट प्रोजेक्ट और नए एयरक्राफ्ट डेवलपमेंट के साथ एयर टैक्सी के लिए एक्टिव रूप से तैयारी कर रहा है. लेकिन, रेगुलर बुकिंग (जैसे उबर-स्टाइल एयर टैक्सी राइड) वाली कमर्शियल सर्विस अभी शुरू नहीं हुई हैं. इन्हें बड़े पैमाने पर ऑफर किए जाने से पहले पूरी सरकारी मंज़ूरी, एयरक्राफ्ट का सर्टिफिकेशन, वर्टिपोर्ट नेटवर्क, ट्रेंड पायलट और एयर ट्रैफिक सिस्टम के साथ इंटीग्रेशन की ज़रूरत होगी.

इस फ्रंट पर भारत में क्या हो रहा है?

इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज (इंडिगो) और आर्चर एविएशन एक कोलेबोरेशन का मकसद भारत में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी नेटवर्क लॉन्च करना है. यह नेटवर्क शायद 2026 की शुरुआत में दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में शुरू हो सकता है. अगर रेगुलेटरी क्लीयरेंस मिल जाती है, तो आर्चर के eVTOL एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा. इनमें 4 पैसेंजर और एक पायलट बैठ सकते हैं और इससे ट्रैवल टाइम काफी कम हो जाएगा (जैसे, दिल्ली से गुरुग्राम 7 मिनट में). वहीं, द ई प्लेन कंपनी जैसी भारतीय कंपनियां अपने खुद के eVTOL प्रोटोटाइप बना रही हैं और टेस्टिंग को तेज करने के लिए एडवांस्ड सिमुलेशन टूल्स का इस्तेमाल कर रही हैं, जो एयर टैक्सी टेक्नोलॉजी की दिशा में एक घरेलू कोशिश है.

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST