होम / त्रिपुरा: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम माणिक साहा टाउन बोर्डोवाली से लड़ेंगे चुनाव

त्रिपुरा: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, सीएम माणिक साहा टाउन बोर्डोवाली से लड़ेंगे चुनाव

Ashish Mishra • LAST UPDATED : January 28, 2023, 4:43 pm IST

 

त्रिपुरा (Tirpura Assembly Election 2023): त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां उम्मीदवारों के नामों का घोषणा कर रही हैं। बीजेपी ने त्रिपुरा की 60 सीटों में से 48 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बाकी बचे 12 उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। मुख्यमंत्री डॅा. माणिक साहा टाउन बोर्डोवाली सीट से चुनाव लड़ेंगे। मई 2022 में बीजेपी हाईकमान ने बिप्लव देब को हटाकर डॉ. माणिक साहा को नया सीएम बनाया था।

मुख्यमंत्री बनने के बाद माणिक साहा ने टाउन बोर्डोवाली सीट से ही उपचुनाव लड़ा था। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक धनपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगी। राज्य भाजपा प्रमुख राजीब भट्टाचार्जी बनमलीपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, कांग्रेस ने भी शनिवार (28 जनवरी) को आगामी त्रिपुरा चुनाव 2023 के लिए 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। सुदीप रॉय बर्मन अगरतला से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति में उम्मीदवारों के नामों पर हुआ था मंथन

त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन के लिए शुक्रवार को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी की सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल हुए थे। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

त्रिपुरा में इस दिन होगा चुनाव

18 जनवरी 2023 को भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। ये राज्य हैं- त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय। इन राज्यों में दो चरणों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी 2023 को मतदान होगा। वहीं, नगालैंड और मेघालय में एक साथ 27 फरवरी को वोटिंग होगी। तीनों ही राज्यों में वोटों की गिनती 2 मार्च 2023 को होगी।

इसे भी पढ़े- https://www.indianews.in/top-news/tension-of-adani-group-gmp-became-zero-fpo-also-fought/

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT