होम / प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की चुराती हैं ये चीजे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की चुराती हैं ये चीजे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Saranvir Singh • LAST UPDATED : August 5, 2022, 1:56 pm IST

इंडिया न्यूज़, Bollywood News (Mumbai):

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के मोस्ट पॉवरफुल कपल्स में शामिल हैं। बता दें कि फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। वहीं दोनों के बीच की कमाल की बांडिंग भी लाजवाब है। वैसे ये स्टार्स कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है। आए दिन दोनों अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। वहीं दोनों के रिलेशनशिप की बांडिंग वाकई ही इंस्पिरेशनल हैं। बता दें कि कपल अक्सर अपने मैरिड लाइफ के बारे में खुलकर बात करते हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में स्पॉट किया गया था।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी मैरिड लाइफ के सीक्रेटस शेयर किए

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra

आपको बता दें कि अब प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपने और निक के रिश्ते को लेकर एक नया खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हो गए। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने पति निक जोनस के कपड़े चुराकर पहनती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह निक के कपड़े और सनग्लासेस चोरी करके पहनती हैं। बस जूते नहीं चुरातीं।

पति निक जोनस के कपड़े चोरी करके पहनती हैं प्रियंका

Priyanka Chopra photo
Priyanka Chopra photo

वैसे प्रियंका चोपड़ा इन दिनों उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘सीटडेल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान कई बार एक्ट्रेस को निक के कपड़ों में देखा गया। इसके बाद एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस बारे में पुछे जाने पर प्रियंका ने बड़े दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैं हमेशा ही पति के कपड़े पहनती हूं।

बस मैं उनके जूतों में फिट नहीं आती नहीं तो जूते भी चुरा लेती। वह कॉर्ड्स और सेट्स पहनते हैं और मैं उनकी जैकेट पहन लेती हूं। मैं उनके सनग्लासेस भी चोरी कर लेती हूं। निक जोनस के पास बहुत ही कमाल के कपड़े हैं। कई बार आपको पता ही नहीं चलेगा कि मैंने उनके कौन से कपड़े चुराए हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलाज भी शेयर किया था, जिसमें निक और प्रियंका एक जैसे कपड़ों में नजर आ रहे थे।

हाल ही में एक म्यूजिक इवेंट में नजर आए थे दोनों

हाल ही में इस कपल का एक नया वीडियो सामने आया था जिसमें दोनों एक म्यूजिक इवेंट के मजे लेते नजर आ रहे थे। इसके अलावा बात करें अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो प्रियंका एक बेहतरीन एक्ट्रेस के साथ एक लाजवाब सिंगर भी हैं। उनके फिल्मों की बात करें तो अगली बार एक्ट्रेस फरहान अख्तर की ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ को- स्टार के रूप में नजर आएंगी।

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Lok Sabha Polls: ईवीएम और मतदान कर्मियों को ले जा रही बस में लगी आग, मध्य प्रदेश में बड़ी दुर्घटना -India News
AstraZeneca: वैश्विक स्तर पर एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन लेगी वापस, पिछले दिनों हुआ था सनसनीखेज खुलासा -India News
Myanmar Junta Army: जुंटा आर्मी म्यांमार से विद्रोहियों को खदेड़ेगी, जानें क्या है प्लान? -India News
Maldives Foreign Minister: भारत-मालदीव के बीच तनाव जारी, विदेश मंत्री मूसा ज़मीर 9 मई को आएंगे भारत -India News
Kerala: पहले पत्नी और बेटी की हत्या, शख्स ने फिर बेटे और खुद की भी जान लेने की कोशिश- Indianews
Ukrainian Forces: यूक्रेन ने किया रूस के कब्जे वाले तेल डिपो पर हमला, स्थानीय नेता ने किया दावा -India News
Nepal New Currency: नेपाल ने नए नोट पर छापे भारत के इलाके, नेपाली विदेशी मंत्री ने सख्ती के बाद खोले राज -India News
ADVERTISEMENT