<

रूह उठेगी कांप, जब देखेंगे ये 5 Bhojpuri Horror Films! ओटीटी पर है बिल्कुल Free

5 Best Bhojpuri Horror Films: आज कल भोजपुरी फिल्मों का क्रेंज काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा हैं, क्योंकि भोजपुरी फिल्मों में जबरदस्त कॉमेडी दिखाी जाती हैं, जिस देखकर लोग हंस हंस कर पेट पकड़ लेते हैं,लेकिन अगर आप हॉरर फिल्मों के फैन हैं, तो यहां बताई गई फिल्में बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं, क्योंकि इनमें कॉमेडी के साथ-साथ ऐसे डरावने सीन दिए गए हैं, जिसे देख आपकी रूह कांप उठेगी

5 Best Bhojpuri Horror Films: भोजपुरी फिल्मे देखने में बेहद मजेदार होती हैं, क्योंकि इनमें ऐक्शन, रोमांस और कॉमेडी कुटकुट कर भरी होती हैं, लेकिन अगर आप रोमांटिक और एक्शन फिल्मों से बोर हो गए हैं और कुछ हटकर देखना चाहते हैं और आप हॉरर फिल्मों के फैन हैं, तो इन सुपरहिट भोजपुरी हॉरर फिल्मों को देख सकते हैं, जिसमें जबरदस्त कॉमेडी के साथ-साथ ऐसे डरावने और भयंकर सीन दिए गए हैं, जिसे देख आपकी रूह कांप उठेगी और आप बिस्तर में कहीं छुप जाएंगे. आइये जानते हैं यहां कि भोजपुरी की 5 सबसे हिट हॉरर फिल्मों के बारे में

भोजपुरी की 5 सबसे हॉरर फिल्म

डायन (Dayan)

भोजपुरी फिल्म डायन बेहतरीन इंटेंस हॉरर फिल्म है. फिल्म में एक्ट्रेस तनुश्री ने डायन का किरदार निभाया है और उनकी बेमिसाल एक्टिंग को देख लोगों की आंखें फटी की फटी रग गई थी. फिल्में की कहानी बेहद जबरदस्त हैं और डायन बनी तनुश्री की एक्टिंग देख डर से आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे तनुश्री के साथ इस फिल्म में दीपक दिलदार भी लीड रोल में हैं. भोजपुरी फिल्म डायन को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

कुंवारी कन्या (Kunwari Kanya)

भोजपुरी हॉरर फिल्म कुंवारी कन्या देखने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं, क्योंकि यह फिल्म जबरदस्त हॉरर सीन्स के साथ साथ कॉमेडी से खचाखच है, लोग जैसे ही डरते हैं, तो कोई हंसने वाला सीन आ जाता है. इस फिल्म के निर्माता संजीव बोहरपी हैं और गुंजन सिंह ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है. भोजपुरी हॉरर फिल्म कुंवारी कन्या को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.

मंगल फेरा (Mangal Phera)

साल 2013 में रिलीज हुई ये  भोजपुरी फिल्म मंगल फेरा एक गांव की कहानी है, जहां अजीबो गरीब डरावनी गतिविधियां होती है. इस फिल्म में विनय आनंद और अपूर्व बिट ने अहम किरदार निभाया हैं. फिल्म का निर्माण श्रीधर शेट्टी द्वारा किया गया है. फिल्म में दिखाए गए जबरदस्त हॉरर सीन किसी को भी डरा सकते हैं, आप इसे अकेले बैठकर गलती से भी ना देखे. भोजपुरी फिल्म मंगल फेरा यूट्यूब और एमएक्स प्लेयर पर फ्री में अवेलेबल है.

बैरी कंगना 2 (Bairi Kangna 2)

रवि किशन की यह हॉरर फिल्म बैरी कंगना 2 लोगों को काफी ज्यादा पसंद है.इस फिल्म की कहानी गांव में होने वाले अंधविश्वास, भूत प्रेत, आत्माओं पर आधारित है. फिल्म में रवि किशन के साथ काजल रघवानी भी अहम किरदार में हैं. साथ इस फिल्म में मशहूर हरयाणवी डांसर सपना चौधरी का भी स्पेशल अपीयरेंस है. हॉरर फिल्म बैरी कंगना 2 को आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं.

तू तू मैं मैं (Tu Tu Main Main)

रितेश पांडे की फिल्म तू तू मैं मैं सुपहरहिट हॉरर फिल्म है. इसमें दिखाए गए डरावने और भयंकर सीन रौंगटे खड़े कर देने वाले हैं. फिल्म में एक लड़के, एक लड़की और एक आत्म के लव ट्राइएंगल को दिखाया गया है. फिल्म तू तू मैं मैं को आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST