<
Categories: मनोरंजन

Upcoming Films: बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर! साल 2026 होगा आमिर खान के नाम, मिस्टर परफेक्शनिस्ट की जोरदार तैयारी

Aamir Khan Upcoming Projects: आमिर खान अगले साल बड़े धमाके की तैयारी कर रहे हैं. सुपरस्टार ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर खुलासा करते हुए बताया है कि वह साल 2026 में 3 से 4 फिल्में रिलीज करने वाले हैं.

Aamir Khan Upcoming Projects: आमिर खान भले ही कम फिल्में करते हैं, लेकिन उनकी फिल्मों का इंतजार हर किसी को रहता है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ से निराश हुए आमिर ने जब ‘सितारे जमीन पर’ बड़े पर्दे पर रिलीज की तो उसे दर्शकों का काफी प्यार मिला. लंबे वक्त से आमिर अपने सबसे बड़े प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर चर्चा में हैं. इतना ही नहीं बीते कुछ वक्त में उन्होंने कुछ फिल्मों से किनारा भी कर लिया है. ऐसे में अब आमिर से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे कि साल 2026 आमिर खान के नाम होने वाला है. 

बीते दिन सुपरस्टार आमिर ने कहा कि उन्हें एक्टिंग करना सबसे ज्यादा पसंद है, लेकिन हर फिल्म में एक्टिंग कर पाना मुश्किल है. ऐसे में वह इस तरह के प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोड्यूसर का रोल प्ले करते हैं. एक मीडिया हाउस ने हाल ही में आमिर से सवाल किया कि वह लीड रोल से दूरी बनाते हुए कैमियो और फिल्मों को प्रोड्यूस क्यों कर रहे हैं.

अपकमिंग प्रोजेक्टस पर बोले आमिर खान

आमिर खान ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रोडक्शन में अपना अलग ही मजा है. हालांकि मुझे अभिनय करना ज्यादा पसंद है, लेकिन मैं हर फिल्म अकेले नहीं कर सकता. आमिर को पिछली बार सितारे जमीन पर में देखा गया था. ये उनकी साल 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर का अगला पार्ट थी. जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है. अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बात करते हुए आमिर ने बताया कि उन्होंने कुछ स्क्रिप्ट पढ़ी हैं और कुछ कहानियां उन्हें पसंद आई हैं.

अगला साल होगा आमिर खान के नाम!

आमिर ने कहा, “इस साल एक फिल्म रिलीज हुई है, मैं एक अभिनेता के तौर पर कहानियां सुन रहा हूं ताकि तय कर सकूं कि अगली फिल्म कौन सी होगी और कुछ कहानियां अच्छी हैं.” हालांकि एक्टर की मानें तो वह लगातार फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं और अगले साल उनकी 3 से 4 फिल्में रिलीज भी होने वाली हैं. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक का नाम ‘एक दिन’ है, जिसमें उन्हीं के बेटे जुनैद लीड रोल में दिखाई देंगे और उनके साथ साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस साई पल्लवी भी नजर आएंगी.

‘लाहौर 1947’ पर आमिर का सबसे बड़ा दांव

अगले साल राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी और सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ भी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं वीर दास और मोना सिंह स्टारर ‘हैप्पी पटेल’ भी पाइपलाइ में हैं. इन सभी फिल्मों को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. आमिर हर फिल्म पर खास ध्यान दे रहे हैं. वहीं ‘लाहौर 1947’ उनके बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक होने वाली है.

Sweety Gaur

Recent Posts

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST

Optical Illusion Challenge: किसी को दिख रहा नीला, किसी को हरा! जानिए आपकी नजर क्या कहती है

Optical Illusion: आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर वायरल हो रही है,…

Last Updated: March 24, 2026 20:44:34 IST

Bold Scenes: नहीं थी कोई हिचक! जब इन अभिनेत्रियों ने परदे पर तोड़ीं थीं सारी सीमाएं, बोल्ड सीन्स ने मचाया था हंगामा

Hollywood Actresses Bold Scenes: सिनेमा की वो बेबाक अभिनेत्रियां, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और बोल्ड…

Last Updated: March 24, 2026 20:00:44 IST

अप्रैल की इस तारीख को बन रहा राजयोग! शुक्र और चंद्रमा की युति से होगा निर्माण, चमकेंगी ये 3 राशियां

Vaibhav Lakshmi Rajyog 2026: अगले माह यानी अप्रैल में एक बहुत ही शक्तिशाली योग बनने…

Last Updated: March 24, 2026 19:55:07 IST