Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वे अपनी जिंदगी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए अपडेट देते रहते हैं. कुछ समय से उन्हें अपने काम के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था, जिसने फैंस को असमंजस में डाल दिया था. उस पोस्ट में उन्होंने बताया था कि बीते कुछ समय से उनकी जिंदगी काफी क्रूर रही है. अब एक बार फिर अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. अर्जुन कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अंत को स्वीकार करने की बात लिखी है. इस पोस्ट के कारण सोशल मीडिया यूजर्स चिंता में पड़ गए हैं.
अर्जुन कपूर ने पोस्ट में क्या लिखा?
बता दें कि 9 अप्रैल को एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अंत को स्वीकार करो, भले ही वह वैसा न हुआ हो जैसा तुम चाहते थे.’ इस पोस्ट के सामने आते ही हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. ये पोस्ट एक्स, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के लगभग हर प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है और लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे हैं.
यूजर्स कर रहे रिएक्ट
इंस्टाग्राम के साथ-साथ ये पोस्ट रेडिट पर भी वायरल हो रही है. एक यूजर ने इस पोस्ट को रेडिट पर शेयर करते हुए कहा कि अर्जुन कपूर इस टॉक्सिक शोबिज को छोड़ दें. ये इंडस्ट्री उनके लिए टॉक्सिक रही है. उन्हें लाइमलाइट से दूर काम करना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा कि ट्रोलिंग की भी हद होती है. कुछ लोग कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे छिपकर दूसरों को ट्रोल करने पर गर्व महसूस करते हैं, लेकिन ये गलत है. अगर आपको उनकी एक्टिंग पसंद नहीं, तो फिल्में मत देखो, ट्रोल भी मत करो.
सुशांत कपूर से तुलना
बता दें कि अर्जुन कपूर ने पिछली पोस्ट में जिंदगी को क्रूर बताया था. उनकी इस पोस्ट को सुशांत की आखिरी पोस्ट से कंपेयर किया जा रहा था. सुशांत कपूर ने भी अपनी मां के साथ फोटो शेयर कर दुनिया को क्रूर बताया था. अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार ‘मेरे हस्बैंड की बीवी’ फिल्म में देखा् गया था.