'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी यूं तो एक गाँव की लड़की बनी थीं लेकिन डायरेक्टर राज कपूर ने उन्हें बेहद बोल्ड अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था.
Mandakini Life Facts: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस आती रहती हैं. कुछ कामयाब होती हैं और कुछ गुमनामी में खो जाती हैं. कुछ ऐसी भी होती हैं जो कि बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में जगह बना लेती हैं लेकिन फिर अचानक गायब हो जाती हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस थीं मंदाकिनी (Mandakini). मंदाकिनी ने 1985 में बंगाली फिल्म अंतरेर भालोबाशा से डेब्यू किया था लेकिन इन्हें पहचान मिली हिंदी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili) से. हिंदी फिल्मों में मंदाकिनी का डेब्यू फिल्म मेरा साथी से 1985 में हुआ था लेकिन राम तेरी गंगा मैली ने उन्हें रातोंरात सफलता दिला दी.

एक सीन ने बनाया पॉपुलर
‘राम तेरी गंगा मैली’ में मंदाकिनी यूं तो एक गाँव की लड़की बनी थीं लेकिन डायरेक्टर राज कपूर ने उन्हें बेहद बोल्ड अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था. फिल्म के एक सीन में मंदाकिनी को सफेद साड़ी पहनकर झरने के नीचे नहाते हुए दिखाया गया था. ये सीन उस ज़माने के हिसाब से बेहद बोल्ड था लेकिन मंदाकिनी ने इसे बड़े परदे पर बेहद खूबसूरती से पेश किया. नतीजा ये रहा कि इस फिल्म ने मंदाकिनी के करियर को रातोंरात बुलंदियों पर पहुंचा दिया. हालाँकि मंदाकिनी का करियर उस मुकाम तक पहुंचा जिसकी उम्मीद की जा रही थी.

दाउद इब्राहिम के साथ दिखी थीं मंदाकिनी
दरअसल एक्ट्रेस का नाम कुछ विवादों में भी फंस गया था. अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के साथ उनकी क्रिकेट मैच देखते हुए एक तस्वीर ऐसी वायरल हुई कि कोहराम मच गया. फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें काम देने से बचने लगे, नतीजतन मंदाकिनी की फिल्म जोरदार उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई. ये फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी.खबरें तो यहां तक थीं कि दाउद ने राम तेरी गंगा मैली में राजीव कपूर के अपोजिट प्रेशर बनाकर मंदाकिनी की कास्टिंग करवाई थी. यहां तक भी कहा गया था कि मंदाकिनी दाउद संग अफेयर में थीं और उनके साथ दुबई में रहती थीं,
हालाँकि एक्ट्रेस ने इन खबरों से इंकार कर दिया था. 1990 में मंदाकिनी ने सबको चौंकाते हुए एक बुद्धिस्ट मोंक रिन्पोचे से शादी कर अपना घर बसा लिया. कुछ साल फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और अपने परिवार में व्यस्त हो गईं. मंदाकिनी दो बच्चों की मां बनीं. फिल्में छोड़ने के बाद मंदाकिनी अपने पति के साथ मिलकर मुंबई में तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं.
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…