Actress Rambha Husband Controversy: एक समय पर साउथ और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं रंभा अब ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह दूर हैं।
Actress Rambha Husband Controversy
India News (इंडिया न्यूज), Actress Rambha Husband Controversy: एक समय पर साउथ और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं रंभा अब ग्लैमर की दुनिया से पूरी तरह दूर हैं। ‘बंधन’, ‘जुड़वा’ जैसी फिल्मों में सलमान खान के साथ नजर आ चुकीं रंभा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया। हालांकि, शादी के बाद उनकी निजी जिंदगी में जो खुलासा हुआ, उसने उन्हें झकझोर कर रख दिया।
रंभा ने 2010 में कनाडा के श्रीलंकाई तमिल बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की थी। कुछ सालों तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन इसके बाद रंभा ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया कि उनके पति पहले से ही शादीशुदा थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और जब सच्चाई सामने आई तो वे हैरान रह गईं।
2016 में एक बार फिर रंभा सुर्खियों में आईं जब यह खबरें आईं कि वे अपने पति से तलाक लेने जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया कि उन्हें चेन्नई के फैमिली कोर्ट में देखा गया। हालांकि, बाद में रंभा ने इन खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि वे अपने पति और परिवार के साथ खुश हैं। ऐसी भी खबरें फैली थीं कि, उन्हें 2 बेटियां होने की वजह से उनकी सास उनसे नाराज हो गईं थीं। हालांकि ये सभी बाद में महज अफवाह बताई गईं।
रंभा अब अपनी निजी जिंदगी को पूरी तरह से कैमरों से दूर रखती हैं। वे दो बेटियों और एक बेटे की मां हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने परिवार संग बिताए पलों की तस्वीरें साझा करती हैं। उन्होंने कभी भी अपनी लव लाइफ को लेकर पब्लिक में कोई बयान नहीं दिया और न ही किसी को-स्टार के साथ उनका नाम जोड़ा गया।
गौरतलब है कि एक समय में रंभा की गिनती सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में होती थी। उनके अभिनय के लाखों प्रशंसक थे। लेकिन अब वे पूरी तरह से फैमिली लाइफ में रम चुकी हैं और अपने बच्चों की परवरिश में व्यस्त हैं। फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बावजूद वे अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के ज़रिए जुड़ी रहती हैं।
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…