Akshay Kumar: अभिनेता अक्षय कुमार शादीशुदा हैं, लेकिन वह अपनी सास डिंपल कपाड़िया को करना चाहते थे डेट. आखिर क्या है ये हैरान कर देने वाला किस्सा. जानिए.
अक्षय कुमार डिंपल कपाड़िया को करना चाहते थे डेट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ से चर्चा में हैं. एक्टर की पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. लेकिन आपको पता है शादीशुदा होने के बावजूद अभिनेता अपनी सास को डेट पर ले जाना चाहते थे. क्या है ये हैरान कर देने वाल किस्सा. चलिए जानते हैं.
अक्षय कुमार ने फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण के सीजन 4 में अपनी सास डिंपल कपाड़िया को लेकर बड़ी बात बोली थी. इस क्लिप में अक्षय कुमार कबूल करते हैं कि अगर उनकी शादी नहीं हुई होती, तो वे अपनी सास डिंपल कपाड़िया के साथ डेट पर जाना पसंद करते. इससे पहले कि कोई कुछ सोच पाता, एक्टर ने कहा, ‘मैं इसलिए उनके साथ डेट पर जाना चाहूंगा ताकि मैं पूरी रात उनकी बेटी यानी पत्नी टि्वंकल खन्ना के बारे में उनसे बात सकूं. अपनी सास और पत्नी दोनों को इंप्रेस करने का ये एक अनोखा तरीका है, है ना?’ अभिनेता के इस बयान ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी.
यह खबर भी पढ़ें: जब एक्ट्रेस के थप्पड़ों से गूंज उठा सेट, ऋषि कपूर को जड़े थे 8 चांटें; फिर 3 साल बाद यूं लिया बदला
अक्षय कुमार के दो बच्चे हैं. उनके बेटे का नाम आरव कुमार (जन्म 2002) है और बेटी का नाम नितारा कुमार (जन्म 2012) है. वे अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अपने दोनों बच्चों को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं.
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनकी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ है, जो 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अभिनेता को आखिरी बार जॉली एलएलबी 3 में देखा गया था. इसके अलावा एक्टर को केसरी 2, हाउसफुल 5, स्काई फोर्स जैसी आदि फिल्मों में काम किया है.
Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…
Hanuman Gada Name: भगवान हनुमान के पास एक गदा थी, जिससे उन्होंने कई असाधारण कारनामे…
KKR vs SRH Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए…
नैनीताल जिले से एक बेहद विचलित करने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज वायरल हो रहा है,…
कोतवाली नगर के परमेश्वरी देवी अस्पताल में लापरवाही से मां-बच्चे की मौत. बिना डॉक्टर के…
Nuwan Thushara IPL 2026: आरसीबी के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने फिटनेस टेस्ट में फेल…