31
मशहूर फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा (RGV) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक और अक्सर विवादित बयानों के लिए जाने जाते है. हाल ही में उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों पर एक ऐसा ट्वीट किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. उन्होंने इस पूरे संघर्ष को एक धार्मिक युद्ध का रूप दे दिया है.
जो जीतेगा, मैं धर्म बदल लूंगा
राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर देर रात एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, अमेरिका और ईरान के बीच की यह लड़ाई असल में जीसस और अल्लाह के बीच की लड़ाई है. इसके आगे उन्होंने एक और चौंकाने वाली बात कही, इस लड़ाई में जो भी जीतेगा, मैं उस धर्म में अपना धर्म परिवर्तन (Convert) कर लूंगा. उनके इस बयान ने धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.
डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन
सिर्फ इतना ही नहीं, RGV ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी समर्थन किया. उन्होंने अपनी फिल्म ‘सरकार’ का एक मशहूर डायलॉग कोट करते हुए लिखा, जिसके पास पावर (शक्ति) होती है, उसका गलत भी सही हो जाता है. उन्होंने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप सही है क्योंकि उनके पास ताकत है. उन्होंने ट्रंप की तुलना अपनी फिल्म के पावरफुल किरदारों से की.
युद्ध की तुलना फिल्म के क्लैश से की
इससे पहले भी राम गोपाल वर्मा ने एक पोस्ट में युद्ध की तुलना बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के क्लैश से की थी. उन्होंने कहा था कि वह इस युद्ध का वैसे ही इंतज़ार कर रहे थे जैसे लोग दो बड़ी फिल्मों के टकराने का करते है. हालांकि, युद्ध में होने वाली मौतों की तुलना पैसों के नुकसान से करने पर उनकी काफी आलोचना भी हुई थी.