Amir Khan Reena Datta Divorce: बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हैं जो सफल नहीं रहीं वहीँ कुछ ऐसी भी हैं जो आज तक रिश्ता कायम है. लेकिन यहां हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं. जो मोहब्बत में इस कदर टूट गया था जिसे संभालना भी मुश्किल था. जी हाँ! हम बात कर रहे हैं आमिर खान की. बता दें कि शराब से दूर रहने वाले आमिर खान ने खुलासा किया है कि अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद उन्होंने शराब का सहारा लिया था! जिसे लेकर आमिर खान ने खुद कहा कि ‘मैं लगभग हर रात एक बोतल शराब पी जाता था.’
पहली बीवी से तलाक के बाद दीवाने हो गए थे आमिर खान
जैसा की आप सभी जानते हैं कि आमिर खान लंबे समय से अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं, चाहे वो स्क्रीन पर हों या स्क्रीन के बाहर. चाहे अपनी फिल्मों से जुड़े क्रिएटिव रिस्क पर बात करना हो या यह मानना हो कि कोई प्रोजेक्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, इस एक्टर ने हमेशा अपनी ईमानदारी की साख बनाए रखी है. यही खुलापन उनकी पर्सनल लाइफ में भी देखने को मिला है – अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से अलग होने के फैसले से लेकर अपनी मौजूदा पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ फिर से हमसफ़र ढूंढने तक. हाल ही में, उन्होंने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक के बाद अपनी ज़िंदगी के एक बेहद मुश्किल दौर के बारे में भी खुलकर बात की.
‘मैं हर रात लगभग एक बोतल…
‘Duologue with Barun Das’ शो में बात करते हुए, आमिर खान ने बताया कि कैसे ये अलगाव उनकी ज़िंदगी का एक टर्निंग पॉइंट बन गया. उन्होंने बताया कि इसी दौर में उन्होंने शराब पीना शुरू किया, जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया था. रीना दत्ता से तलाक को लेकर आमिर खान ने कहा कि “रीना से मेरा पहला तलाक होने तक मैं शराब को हाथ भी नहीं लगाता था. और फिर, जिस दिन वो बच्चों को लेकर चली गईं और मैं घर पर अकेला रह गया, उस वक्त मैं अपने इमोशंस को संभाल नहीं पाया. मैंने पहले कभी शराब नहीं पी थी. मैंने एक-दो बार कुछ सीन के लिए शराब पी थी, लेकिन वो सिर्फ इसलिए क्योंकि सीन की डिमांड थी. मेरा मतलब है, मुझे शराब में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी.”
उन्होंने आगे कहा, “उस रात, घर पर मेहमानों वगैरह के लिए शराब रखी हुई थी, तो मैंने पीना शुरू कर दिया. और अगले डेढ़ साल तक, मैं हर रात लगभग एक बोतल पी जाता था. यह सच में बहुत ज़्यादा था – एक ऐसे इंसान के लिए जो पहले शराब को हाथ भी नहीं लगाता था, अचानक हर रात एक बोतल पीने लगना, यह बहुत ही एक्सट्रीम बात थी.”
तीसरी शादी कर चुके Aamir
रीना से तलाक़ के बाद, आमिर ने 2005 में किरण राव से शादी कर ली, और इस जोड़े के घर एक बेटे, आज़ाद का जन्म हुआ. बाद में, 16 साल की शादी के बाद 2021 में उन्होंने अलग होने की घोषणा कर दी. आज भी, आमिर अपनी दोनों एक्स पत्नियों के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं और अपने बच्चों की परवरिश में मिलकर हिस्सा लेते हैं; साथ ही, वो गौरी स्प्रैट के साथ अपनी निजी ज़िंदगी के एक नए दौर का भी स्वागत कर रहे हैं.