Amruta Khanvilkar divorce news: अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा के तलाक की खबरों के बीच कपल ने संयुक्त बयान जारी कर इन चर्चाओं को बेबुनियाद बताया है. उनकी कानूनी टीम ने निजी जिंदगी से जुड़ी गलत और अपुष्ट जानकारी फैलाने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
अमृता खानविलकर के तलाक की खबरों पर लगा ब्रेक! पति हिमांशु संग जारी किया बयान
Amruta Khanvilkar divorce news: अभिनेत्री अमृता खानविलकर की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. दावा किया जा रहा था कि करीब 10 साल की शादी के बाद अमृता खानविलकर और उनके पति हिमांशु मल्होत्रा के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर अमृता और हिमांशु ने खुद सामने आकर स्थिति साफ कर दी है.
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संयुक्त बयान जारी कर तलाक से जुड़ी खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया है. कपल की लीगल टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर ऐसी कई बातें फैलाई जा रही हैं, जिनका कोई आधार नहीं है. बयान में साफ तौर पर कहा गया है कि अमृता और उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी गलत जानकारी को ऑनलाइन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाया जा रहा है. कपल ने ऐसी रिपोर्ट्स को उनकी निजता का उल्लंघन बताया है.
संयुक्त बयान में अमृता और हिमांशु की ओर से कहा गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी व्यक्ति के बारे में झूठी या अपुष्ट जानकारी फैलाने के लिए नहीं किया जा सकता. बयान के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति या संस्था अमृता खानविलकर के बारे में गलत बयान, अफवाह, बिना जांचे-परखे आरोप या झूठी जानकारी प्रकाशित, साझा या प्रसारित करती है तो मामले को गंभीरता से लिया जाएगा. कपल की कानूनी टीम ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है और संबंधित कंटेंट के सबूत जुटाए जा रहे हैं. सबूत मिलने पर जिम्मेदार लोगों, संस्थाओं या संगठनों के खिलाफ लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकती है.
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा की शादी को करीब एक दशक हो चुका है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2004 में टीवी रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया. लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने जनवरी 2015 में शादी कर ली थी. शादी के बाद भी दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते रहे हैं.
अमृता और हिमांशु सिर्फ निजी जिंदगी में ही नहीं, बल्कि टीवी स्क्रीन पर भी एक साथ नजर आ चुके हैं. दोनों ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये 7’ में कपल के तौर पर हिस्सा लिया था. शो के दौरान उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब तलाक की खबरों के बीच कपल की ओर से जारी संयुक्त बयान ने इन चर्चाओं पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है. हालांकि, दोनों की निजी जिंदगी से जुड़े किसी भी अन्य पहलू पर फिलहाल उनके बयान से आगे कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह की अटकलें सामने आती रहती हैं. अमृता और हिमांशु के मामले में भी तलाक और अलग रहने जैसी चर्चाओं के बाद अब कपल ने सीधे कानूनी चेतावनी जारी की है. उनका रुख साफ है कि निजी रिश्तों को लेकर अपुष्ट दावे और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर कानूनी रास्ता अपनाया जाएगा. ऐसे में अब इस मामले में आगे किसी तरह की आधिकारिक जानकारी आती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी.
Maharashtra: मंत्रालय में चूहे को पकड़ने वाली टीम पिछले दो दिनों से उसकी तलाश में…
Mangolpuri Fire: दिल्ली के मंगोलपुरी में एक फैक्ट्री में लगी आग में करीब 20 से…
Vimal Pan Masala Advertisement: महाराष्ट्र FDA ने विमल पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर शाहरुख…
Jharkhand crime news: झारखंड के जामताड़ा जिले के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद…
Gwalior karwa chauth wife murder case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र स्थित त्यागी…
Gold Price Fall: धनतेरस और दिवाली से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को…