India News (इंडिया न्यूज), Amy Jackson Become Baby Boy Mother: सिंह इज ब्लिंग में अक्षय कुमार की हीरोइन रहीं एमी जैक्सन दूसरी बार मां बन गई हैं। एमी ने पिछले साल एक्टर और म्यूजिशियन एड वेस्टविक से शादी की थी। शादी से पहले ही एमी प्रेग्नेंट हो गई थीं। अब उन्होंने पति वेस्टविक के साथ सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वे एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने अपने लाडले की पहली झलक भी शेयर की है और नाम का भी खुलासा किया है।
24 मार्च, 2025 को एमी और उनके पति एड ने एक सहयोगी पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने तीन मोनोक्रोम तस्वीरें और अपने नवजात बच्चे का नाम शेयर किया। कपल ने अपने नवजात बच्चे के साथ कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें बच्चे को सफेद कपड़े में लिपटा हुआ दिखाया गया, जिस पर उसका नाम ऑस्कर लिखा हुआ था। एक फोटो में एड एमी के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में कपल अपने प्रिंस ऑस्कर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। एक फोटो में एमी अपने लाडले को प्यार से चूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है, “दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय। ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।”
Amy Jackson Become Baby Boy Mother
नाना बनने पर छलके सुनील सेट्टी के आसूं! कुछ इस तरह उतारी नन्हीं नातिन की नजर
आपको बता दें कि 37 वर्षीय वेस्टविक और 33 वर्षीय एमी जैक्सन ने अक्टूबर 2024 में एक शानदार मैटरनिटी शूट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मम एंड डैड।” तस्वीर में जैक्सन ने खूबसूरत सफेद गाउन पहना था और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। कपल ने अगस्त 2024 में इटली के अमाल्फी तट पर एक भव्य शादी की थी जिसमें करीबी परिवार और दोस्त मौजूद थे। एमी का एक पांच साल का बेटा भी है। गौरतलब है कि एमी ने दूसरी बार शादी की है। वह पहले से ही 5 साल के बेटे एंड्रियास की मां हैं। एमी ने कई सालों तक जॉर्ज पानायियोटौ को डेट किया। जनवरी 2019 में उनकी सगाई हुई और छह महीने बाद एमी ने एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन बाद में अभिनेत्री ने जॉर्ज से रिश्ता तोड़ लिया। इस जोड़े का एक बेटा भी है। बाद में एड वेस्टविक एमी की जिंदगी में आए। यह जोड़ा एक बेटे का माता-पिता भी बन चुका है।
View this post on Instagram