India News (इंडिया न्यूज), Angad Bedi Birthday : बॉलीवुड अभिनेता अंगद बेदी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में जन्मे अंगद पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अंगद अंडर-19 क्रिकेट में भी खेल चुके हैं। हालांकि बाद में उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया और एक्टिंग की ओर रुख किया। उन्होंने कई फ़िल्मों और टीवी शोज़ में काम किया है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत शशि कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘काया तरन’ से की थी। इसके बाद वह एन एस माधवन की मलयालम फिल्म ‘वनमारंगल वीझुमपोल’ में नजर आईं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी । इसके बाद उन्होंने ‘फालतू’, ‘पिंक’, ‘डियर जिंदगी’, ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया।
अंगद बेदी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने 10 मई 2018 को नेहा धूपिया से शादी की। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और शादी कर ली। मज़ेदार बात यह है कि नेहा अंगद से दो साल बड़ी हैं। बताया जाता है कि शादी से पहले ही नेहा धूपिया प्रेग्नेंट थीं , क्योंकि नवंबर 2018 में ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। इसलिए उनकी शादी काफी चर्चा में रही।
Angad Bedi Birthday ( अंगद बेदी ने जन्मदिन पर किए चौकाने वाले खुलासे)
Delhi Assembly Election Exit Polls 2025:दिल्ली चुनाव का पोल ऑफ पोल्स, किसकी बनेगी सरकार | India News
एक इंटरव्यू में एक्टर अंगद बेदी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में काफी चौंकाने वाले खुलासे किए। नेहा धूपिया के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ पर उन्होंने बताया कि शादी से पहले वे 75 लड़कियों को डेट कर चुके हैं । उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ मौजूद कुछ लड़कियां उनसे 10 साल बड़ी थीं। अंगद बेदी ने बताया कि वे काफी अनुशासित माहौल में पले-बढ़े और मुंबई आने से पहले तक काफी शर्मीले थे। हालांकि, मुंबई आने के बाद उनकी जिंदगी में बड़े बदलाव आए। उन्होंने नए दोस्त बनाए, अलग-अलग लोगों को जाना और कई लड़कियों को डेट भी किया।
अंगद बेदी और मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह बचपन से ही अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने साथ में क्रिकेट भी खेला है। हालांकि, समय के साथ उनके रिश्ते में काफी बदलाव आया। अंगद बेदी का सफर एक्टिंग, क्रिकेट और निजी जिंदगी से भरा हुआ है। वैसे तो उनकी जिंदगी के कुछ किस्से दिलचस्प हैं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है।
मूर्ती विसर्जन के दौरान बड़ी झड़प, दो समुदायों के बीच कई लोग घायल, मामले की जांच शुरू