<
Categories: मनोरंजन

धर्मेंद्र संग अफेयर की खबरों ने मचाई थी सनसनी, पेट में 8वें महीने का बच्चा लेकर सेट पर पहुंची; जब हेमा मालिनी को पता चला तो…

Dharmendra Anita Raj Affair: हेमा मालिनी से शादी से पहले और बाद में धर्मेंद्र का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा. इस लिस्ट में 80 के दशक की एक मशहूर और पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है. जो अब चकाचौंध भरी दुनिया से पूरी तरह दूर हैं.

Anita Raj Birthday: चमकती दुनिया के सेलिब्रिटी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कम लेकिन अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर हमेशा खबरों में रहते हैं. दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में रहे, लेकिन उनकी प्राइवेट लाइफ आज भी खबरों में है. सच कहूं तो एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी से पहले और बाद में धर्मेंद्र का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा. इस लिस्ट में 80 के दशक की एक मशहूर और पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है. जो अब चकाचौंध भरी दुनिया से पूरी तरह दूर हैं. तो जानिए कौन है वो एक्ट्रेस जिसका नाम धर्मेंद्र के साथ खबरों में है और एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में भी अनगिनत दर्द सहे.

ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के दीवाने हो गए थे लोग

जो एक्ट्रेस इस समय खबरों में हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अनीता राज हैं. अनीता राज ने कई फिल्मों में दमदार रोल निभाकर अपने फैंस को एंटरटेन किया. जब अनीता और धर्मेंद्र 1980 में फिल्म ‘नौकर’ की शूटिंग में बिज़ी थे, तो फैंस उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के दीवाने हो गए थे. लेकिन उनकी प्राइवेट लाइफ में भी उनके रिलेशनशिप की अफवाहें उड़ती रहीं.

धर्मेंद्र के रिकमेंड पर किया गया कास्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनीता और धर्मेंद्र ने ‘नौकर’, ‘करिश्मा कुदरत का’ और ‘जलजला’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. यह भी कहा जाता है कि धर्मेंद्र के रिकमेंड करने पर अनीता को उनके साथ बॉलीवुड में कास्ट किया गया था. बताया जाता है कि जब धर्मेंद्र और अनीता राज के कथित अफेयर की खबरें हेमा मालिनी तक पहुंचीं, तो उन्होंने धर्मेंद्र को अनीता राज के साथ काम नहीं करने की सलाह दी थी. इसके बाद दोनों के साथ काम करने को लेकर भी चर्चाएं होने लगीं.

क्या राजेंद्र कुमार की वजह से हुआ था मिसकैरेज?

सिर्फ धर्मेंद्र के साथ अपने रिलेशनशिप की वजह से ही नहीं, बल्कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा, एक्टर राजेंद्र कुमार ने अनीता के साथ कुछ ऐसा किया जिससे एक्ट्रेस का मिसकैरेज हो सकता था. जानकारी के मुताबिक, फिल्म ‘जरूरत’ की शूटिंग के दौरान अनीता राज प्रेग्नेंट थीं. एक्ट्रेस ने जितना हो सका शूटिंग की. लेकिन 8वें महीने में एक्ट्रेस ने शूटिंग करने से मना कर दिया.

लेकिन फिर भी कुमार ने अनीता से फिल्म की शूटिंग करवाई. जब शूटिंग चल रही थी, तभी अनीता अचानक जमीन पर गिर गईं. उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अनीता ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. लेकिन हद तो तब हो गई जब डिलीवरी के बाद राजेंद्र कुमार ने उनसे दो दिन में शूटिंग करने को कहा. अनीता ने बिना मन के शूटिंग पूरी की. अब एक्ट्रेस टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Dumka News: 14 वर्षीय नाबालिग के साथ की दरिंदगी, फिर कर दी मासूम की हत्या, चोट के निशान से हुआ आरोपी का खुलासा

झारखंड में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी 35 वर्षीय व्यक्ति…

Last Updated: October 14, 2026 10:25:06 IST

Silver Rate 14 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा झटका! एक ही दिन में 4,027 गिरे भाव; खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Silver Rate 14 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, चांदी का भाव बढ़कर 2,19,200 रुपये प्रति…

Last Updated: October 14, 2026 10:24:41 IST

Gold Price 14 October 2026: सोना खरीदने वालों की हुई मौज! 3 दिन में इतना सस्ता हुआ गोल्ड; देखें अपने शहर का रेट

Gold Price 14 October 2026: रुपये के मजबूत होने से सोने की कीमतों पर दबाव…

Last Updated: October 14, 2026 10:14:04 IST

CJP को बड़ा झटका, आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत; दीपके बोले- ‘आपातकाल घोषित…’

CJP Protest:दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को एशईएम कोर्ट में…

Last Updated: October 14, 2026 10:06:13 IST

Hisar Student Death: घड़ी खोजते समय अलमारी में मिली ऐसा चीज, 12 साल के स्टूडेंट की हुई मौत; पूरे हरियाणा में मचा हड़कंप

Hisar Student Death: रिपोर्ट्स के मुताबिक, देविक अपने दोस्त के घर गया था. उसे अलमारी…

Last Updated: October 14, 2026 09:28:02 IST

Delhi Restaurant Fire: खिड़की से कूदे लोग, चारों तरफ धुआं ही धुआं! दिल्ली के रेस्टोरेंट से आग का खौफनाक VIDEO आया सामने

Delhi Restaurant Fire: आग इतनी भयानक थी कि कुछ पुरुष और महिलाएं अपनी जान बचाने…

Last Updated: October 14, 2026 08:35:48 IST