Anu Agarwal Viral Video: आशिकी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने अपनी मासूमियत और एक्टिंग से लाखों दर्शकों का दिल जीता था. अब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बार उनकी चर्चा का विषय कोई फिल्म या कोई अवॉर्ड नहीं बल्कि उनका डांस है. दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे गोविंदा और रानी मुखर्जी के गाने 'चलो इश्क लड़ाएं' पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस अनु अगरवाल किसी इवेंट में थीं और वहां पर उन्होंने फुल ऑन एनर्जी के साथ डांस किया. उनके फैंस उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहे हैं. वहीं उन्हें अपने अजीबोगरीब तरीके के डांस के कारण ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है. इवेंट में मौजूद लोगों ने अनु की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की है. उनके डांस पर मीम्स बन रहे हैं. आशिकी गर्ल की एनर्जी उनके डांस के पोस्ट को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि इवेंट में ये कैसा बिहेवियर है? वहीं उन्होंने अनु के जोश की तारीफ करते हुए लिखा कि 57 साल की उम्र में भी आशिकी गर्ल का जोश देखा. वहीं एक और अकाउंट से उनकी पोस्टट शेयर करते हुए लिखा, 'आशिकी फिल्म के 35 साल बाद अनु अग्रवाल का डांस वीडियो' View this post on Instagram A post shared by Jitendra Pandey (@jitendra8088) पोस्ट पर कमेंट कर रहे यूजर्स अलग-अलग पेज पर शेयर की गई वीडियोज पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ तारीफ भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'उसने पहले अपनी खूबसूरती खो दी थी और अब आत्म सम्मान भी'. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं मानता हूं कि पहले वो जितनी खूबसूरत थी, अब वो नहीं है. लेकिन but परन्तु उसकी हिम्मत की दात देनी पड़ेगी. एक पोस्ट में यूजर ने लिखा कि कम से कम अपनी जिंदगी में इंजॉय तो कर रही है और बड़ी बात वो खुश तो है. फिल्म आशिकी 1990 में रिलीज हुई फिल्म आशिकी से अनु अग्रवाल को आशिकी गर्ल का टैग मिला. उन्होंने फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की, जिसने फैंस का दिल जीता. अनु अग्रवाल की मासूमियत फैंस को काफी पसंद आई थी. फिल्म में वे राहुल रॉय और दीपक तिजोरी के साथ नजर आई थीं.