‘Anupama’ Maha Twist Today Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ टीवी पर जमकर तहलका मचा रहा है, शो के धमाकेदार बैक टू बैक ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. TRP में सीरियल को नंबर वन पर लाने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं. फेमस टीवी शो अनुपमा में अब तक आपने देखा कि, अनुपमा के घर आते ही वसुंधरा अनुपमा को ताना मरती है कि उसने कभी भी अमीरी के मज़े नहीं लिए है और वसुंधरा अनुपमा को सुझाव भी देती है कि की अब वो जब यहा आ गई है, तो उसे कोठारी हाउस के मज़े लेने चाहिए. वहीं वसुंधरा के घर में उसकी पोती की एंट्री होती है जो गुस्से में अपने पति पर हाथ उठा देती है. अब सीरियल अनुपमा की कहानी इस नई एंट्री से और भी मजेदार होने वाली और दर्शकों को खूब मज़ा आने वाला है.
सीरियल ‘अनुपमा’ का धमाकेदार ट्विस्ट (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Upcoming Episode 8 February 2026 )
स्टार प्लस और जिओ हॉटस्टार पर आने वाला फेमस टीवी शो ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, वसुंधरा, कीर्ति के लिए खाना बनाने के लिए रसोई में जाएगी, जहा उसे माही दिखेंगी, बातों ही बातों में को वसुंधरा, माही को खूब जलील करेगी. वहीं कीर्ति वसुंधरा और ख्याति के पास जाएगी और उन्हें भड़काने की कोशिश करेगी. कीर्ति वसुंधरा से कहेगी कि राही के बेहद पर निकल आए हैं और परी पर भी लगाम लगाई चाहिए. दूसरी ओर कीर्ति राही के सामने उसकी तारीफ भी करेगी. वहीं हाथ में कांच लगने के बाद अनुपमा कीर्ति के पति से बात करेगी. जिसके बाद अनुपमा को एहसास होगा कि कीर्ति का पति बुरा नहीं है, लेकिन कीर्ति सबके सामने अपनी पति को बुरा बनाना चाहती है.
अपनी ही मां से चोरीछिपे मिलेगा कीर्ति का पति (TV Show ‘Anupama’ Maha Twist In Upcoming Episode 8 February)
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल अनुपमा के अपकमिंग महा ट्विस्ट में आपको दिखाया जाएगा कि कीर्ति का पति उसे बिना बताए अपनी मां से मिलने जाने वाला है और वह उन्हें रुपए देगा. यह सब होता देख कीर्ति देख लेगी और अनुपमा भी इस दौरान उसके साथ होगी. अपने पति को उसकी मां से चोरीछिपे मिलता देखकर कीर्ति गुस्से से पागल होने वाली है. लेकिन अनुपमा के सामने कीर्ति अपनी सास की सगी बनने का दिखावा करेगी, लेकिन कीर्ति को देखकर उसकी सास घबराने लगेगी. वहीं अनुपमा के सामने कीर्ति भी अच्छा बनेगी और अपनी सास को रुपए देने की कोशिश करेगी. लेकिन कीर्ति के जाते ही उसकी सास मंदिर में बैठकर रोने वाली है और उसका पति भी बुरी तरह घबरा जाएगा.
कीर्ति उठाएगी अपने पति पर हाथ (Rupali Ganguly TV Serial ‘Anupama’ Spoiler Latest Episode 8 February 2026 )
शो अनुपमा के आने वाली एपिसोड में आप देखेंगे कि मंदिर से घर जाने के लिए कीर्ति की सास ऑटो करेगी और वो एक वृद्धाआश्रम का नाम लेगी. वहीं अनुपमा यह सब होता देख लेगी, उसे पता चल जाएगा कि कीर्ति की सास अपने बेटे और बहू के साथ नहीं रहती है. अनुपमा को समझ आएगा कि जो दिख रहा है, वो सब झूठ है और वो सच की तलाश करेगी. वहीं अब अनुपमा को पता लगने वाला है कि कीर्ति अपने ससुरालवालों को कितना परेशान करती है. दूसरी ओर पति के घर वापस आते ही कीर्ति उस पर हाथ उठाने वाली है. इस दौरान उसके पति के सिर में चोट लगने वाली है, यह चोट अनुपमा को दिखने वाली है.