Live
Search
Home > मनोरंजन > अनुराग कश्यप का ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बड़ा हमला, फिल्म को बताया ‘बकवास प्रोपैगेंडा’ और ‘पैसे कमाने का लालच’!

अनुराग कश्यप का ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बड़ा हमला, फिल्म को बताया ‘बकवास प्रोपैगेंडा’ और ‘पैसे कमाने का लालच’!

निर्देशक अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' को 'बकवास प्रोपैगेंडा' बताया है. उन्होंने फिल्म के 'बीफ' वाले सीन की आलोचना करते हुए कहा कि निर्माता केवल पैसे के लालच में समाज को बांट रहे है. केरल हाई कोर्ट ने भी फिल्म के विवादित दृश्यों पर सेंसर बोर्ड को नोटिस जारी किया है.

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 22, 2026 20:14:05 IST

Mobile Ads 1x1
मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘बकवास’ और ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया है.  कोच्चि एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए अनुराग ने फिल्ममेकर्स पर तीखा निशाना साधा.  उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने वाले केवल लालची है और समाज में नफरत फैलाकर पैसा कमाना चाहते है.  कश्यप के अनुसार, ऐसी फिल्मों का मकसद कला नहीं बल्कि लोगों को बांटना है. 
 

‘बीफ’ वाले सीन पर उठाए गंभीर सवाल

अनुराग कश्यप ने फिल्म के विवादित ‘बीफ’ (गोमांस) वाले सीन पर विशेष रूप से नाराजगी जताई.  उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस तरह के दृश्य दिखाए गए है, वे पूरी तरह तर्कहीन है.  उन्होंने सवाल उठाया, ऐसे कौन बीफ खिलाता है? ऐसे तो कोई किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता.  उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी असलियत से कोसों दूर है और इसे केवल सनसनी फैलाने के लिए जानबूझकर गढ़ा गया है. 
 

कोर्ट की दहलीज पर पहुंचा विवाद

फिल्म को लेकर बढ़ते विवाद के बीच केरल हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड और निर्माताओं को नोटिस जारी किया है.  याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि यह फिल्म केरल राज्य की छवि को धूमिल करती है, जिसके चलते इसके ट्रेलर और टीजर पर रोक लगाने की मांग की गई है.  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी इसे राजनीति से प्रेरित बताया है.  तमाम विरोधों के बावजूद कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. 

MORE NEWS

Home > मनोरंजन > अनुराग कश्यप का ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बड़ा हमला, फिल्म को बताया ‘बकवास प्रोपैगेंडा’ और ‘पैसे कमाने का लालच’!

Written By: Mansi Sharma
Last Updated: February 22, 2026 20:14:05 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS